Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

मलाड में बिल्डर के गुंडों का हमला, समाजसेवक संदीप सिंह पर तलवार से जानलेवा वार, इलाके में दहशत

मुंबई के उपनगर मलाड स्थित कुरार विलेज के प्रतापनगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कथित तौर पर रिज़वी बिल्डर से जुड़े 8-10 गुंडों ने स्थानीय समाजसेवक संदीप सिंह पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, इलाके में रिज़वी बिल्डर द्वारा SRA यानी स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के तहत पुनर्विकास का काम चल रहा है। आरोप है कि बिल्डर पिछले दो महीनों से घर मालिकों को किराया नहीं दे रहा था, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी थी। इतना ही नहीं, गार्डन की जमीन पर मंदिर निर्माण और दूसरे कई नियमों के उल्लंघन के आरोप भी सामने आए हैं।


स्थानीय निवासियों की समस्याओं को लेकर संदीप सिंह लगातार आवाज उठा रहे थे और लोगों की मदद कर रहे थे। इसी से नाराज होकर मंगलवार देर शाम बिल्डर के कथित गुंडों ने संदीप सिंह को निशाना बनाया। हमलावरों ने तलवार और घातक हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस हमले में रिज़वी बिल्डर का करीबी अजीत सिंह भी शामिल था, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।


घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। घायल संदीप सिंह को तुरंत अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया गया।ये घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि आखिर कब तक बिल्डरों की मनमानी और गुंडागर्दी के आगे आम जनता यूं ही पिसती रहेगी?

संबंधित खबरें

लाडकी बहिण योजना में महिलाओं को मिल सकती है बड़ी राहत, केंद्र समिति ने राशि

बारिश में कार वाइपर की कट-कट आवाज से परेशान हैं? नई ब्लेड खरीदने से पहले

US-Iran सीजफायर टूटने के बाद होर्मुज स्ट्रेट और तेल बाजार पर संकट बढ़ा, जिसका सीधा

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच के बीच बड़ा खुलासा, सूत्रों के मुताबिक नोटों

Nifty में तेजी के संकेत, 24,200-24,300 पार होते ही दिख सकती है शॉर्ट-कवरिंग; 10 जुलाई

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक हुए बीजेपी में शामिल, सियासी हलचल तेज

भारत-इंग्लैंड चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, ब्रिस्टल में जीत

भिलाई के OYO होटल में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद युवक की मौत का मामला

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले ही ‘धमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

पश्चिम एशिया (Middle East) एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ गया है, अमेरिका

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक सहयोग को मजबूत करने