Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

IPL में CSK की तीसरी हार, RCB ने 250 रन ठोककर 43 रन से दी करारी शिकस्त

रविवार 5 अप्रैल को हुए IPL मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 43 रन से हरा दिया। RCB ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 250 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा और टीम के IPL इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टोटल भी बना। चेन्नई स्कोर को चेज करने उतरी और टीम ने 207 रन बनाए मगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पहाड़ जैसे स्कोर को बीट नहीं कर पाई।

RCB की पावर हिटिंग

RCB ने इस मैच में 19 छक्के लगाए, जो CSK के खिलाफ किसी भी टीम का एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स का रिकॉर्ड है। यह टीम की सबसे विस्फोटक पारियों में से एक रही।

RCB बल्लेबाजों का जलवा

RCB के लिए टिम डेविड ने 25 गेंदों में 70 रन ठोके, जिसमें 8 छक्के शामिल रहे। एक छक्का तो डेविड ने 106 मीटर लंबा मारा कि गेंद स्टेडियम के बाहर जा पहुंची। कप्तान रजत पाटीदार ने (48), फिल सॉल्ट ने (46), देवदत्त पडिक्कल ने (50) और Virat Kohli ने (28) ने भी अहम योगदान दिया। वहीं विराट कोहली IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनके अब 1174 रन हो गए हैं। वे किसी एक टीम के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर भी बन गए हैं। दूसरे नंबर पर मुंबई के रोहित शर्मा हैं। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 1161 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में भी कमाल

RCB के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। Bhuvneshwar Kumar ने 3 विकेट लिए और IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए। अन्य गेंदबाजों ने भी अहम विकेट लेकर मैच पर पकड़ बनाए रखी।

कैच ड्रॉप पड़ा भारी

CSK के लिए मैच में एक अहम मोड़ तब आया, जब शिवम दुबे ने विराट कोहली का आसान कैच छोड़ दिया। हालांकि बाद में उन्होंने ही कोहली को आउट किया, लेकिन शुरुआती गलती टीम पर भारी पड़ी।

CSK की कोशिश रही नाकाम

CSK की ओर से प्रशांत वीर (43) और जैमी ओवर्टन (37) ने कोशिश की, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। गेंदबाजी में भी टीम ज्यादा असर नहीं छोड़ पाई। वहीं कप्तान रुतुराज सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए तो वहीं संजू सैमसन भी महज 9 रन का योगदान दे सके।

आगे की राह मुश्किल

CSK की लगातार तीसरी हार के बाद स्थिति कमजोर होती दिख रही है। बिना धोनी के टीम पूरी तरह से लड़खड़ाई हुई है अब टीम को वापसी के लिए अगले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

संबंधित खबरें

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए

Welcome To The Jungle : ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी को लेकर दर्शकों के बीच

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में

Haryana News : कैथल जिले के चीका क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा

NEET Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई

Jaisalmer Natural Gas : जैसलमेर जिले के डांडेवाला क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप

China Coal Mine Accident : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए

LPG price today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी

Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रमिक कल्याण, कौशल

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज