आज MIvsRR में होगी भिड़ंत, सूर्या और वैभव पर रहेंगी सबकी नजरें

आज IPL में मंगलवार को Mumbai Indians और Rajasthan Royals(IPL,RRvsMI) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होगा, जहां टॉस शाम 7 बजे और मैच 7:30 बजे शुरू होगा।

सूर्या पर रहेंगी सबकी नजरें

इस मुकाबले में Suryakumar Yadav मुंबई के लिए सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं क्योंकि राजस्थान के खिलाफ(IPL,RRvsMI) उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है उन्होंने 15 मैचों में 512 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 147 से ज्यादा है, जो उन्हें इस टीम के खिलाफ बेहद खतरनाक बनाता है।

RR के खिलाफसूर्यकुमार के दमदार प्रदर्शन

सूर्यकुमार यादव ने राजस्थान के खिलाफ कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं उनके नाम इस टीम के खिलाफ 4 अर्धशतक हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 79 रन है। उन्होंने अब तक 57 चौके और 16 छक्के भी लगाए हैं, जो उनके आक्रामक खेल को दिखाता है।

पॉइंट्स टेबल और टीम की स्थिति

पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस छठे स्थान पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स तीसरे नंबर पर बनी हुई है। राजस्थान ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं, जबकि मुंबई को एक जीत और एक हार मिली है।

मुंबई के लिए चिंता का विषय

Hardik Pandya की फिटनेस मुंबई के लिए बड़ी चिंता बनी हुई है। वे पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे, हालांकि अब उन्होंने नेट्स में अभ्यास शुरू कर दिया है और उनकी वापसी की उम्मीद है।

गेंदबाजी और टॉप ऑर्डर की टक्कर

मुंबई की गेंदबाजी इस सीजन में कमजोर नजर आई है, क्योंकि Jasprit Bumrah अब तक विकेट नहीं ले पाए हैं। दूसरी ओर राजस्थान का टॉप ऑर्डर शानदार फॉर्म में है, जिसमें Yashasvi Jaiswal और वैभव सूर्यवंशी टीम को तेज शुरुआत दे रहे हैं।

पिच रिपोर्ट

बरसापारा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं। यहां चेज करना आसान माना जाता है, क्योंकि रात में ओस का असर पड़ता है और बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, हार्दिक पांड्या, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई।

संबंधित खबरें

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Recommended Stories