भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

गर्मी से परेशान लोगों को राहत, अगले तीन दिन आंधी-बारिश की संभावना

Weather Alert : दिल्ली-एनसीआर में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और लू का असर बना हुआ था। लगातार तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा था। हालांकि बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला और पांच दिनों बाद अधिकतम तापमान 42 डिग्री से नीचे पहुंच गया। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाएं चलती रहीं, लेकिन शाम होते-होते तेज आंधी ने मौसम का मिजाज बदल दिया। आंधी के चलते शाम के समय ही आसमान में अंधेरा छा गया। मौसम विभाग ने पहले ही रात में बारिश और आंधी की संभावना जताई थी।

31 मई तक राहत के आसार

सफदरजंग मौसम केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 23 मई के बाद से लगातार तापमान 42 डिग्री के पार बना हुआ था। मौसम विभाग का अनुमान है कि 31 मई तक आंधी और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे तापमान में 6 से 7 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तर भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले तीन से चार दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है। विभाग ने पहले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया था, जबकि शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान दिन में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं शाम के समय हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

कई राज्यों में दिखेगा असर

मौसम के इस बदलाव का असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वोत्तर राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह की शुरुआत से तापमान फिर बढ़ने लगेगा और 3 जून तक पारा दोबारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

प्रशासन और संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

 

 

 

 

संबंधित खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।

Recommended Stories

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।