Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

India vs Ireland: वैभव सूर्यवंशी नहीं… इन 2 भारतीय खिलाड़ियों का हुआ डेब्यू, किसने जीता टॉस?

IND vs ENG
IND vs ENG

भारत ने दूसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव ने डेब्यू किया, जबकि वैभव सूर्यवंशी को लगातार दूसरे मैच में भी प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली।

India vs Ireland Live Score, 2nd T20I 2026: बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में भारत और आयरलैंड की टीमें दूसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में आमने-सामने हैं। पहले मैच में मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम दमदार वापसी के इरादे से मैदान पर उतरी है।

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (28 जून) खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय टीम के लिए ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया है। हालांकि, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली और उन्हें बेंच पर बैठना पड़ा। ऐसे में उनके अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का इंतजार और लंबा हो गया है।

मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम पहला टी20 मुकाबला 34 रन से हार गई थी। ऐसे में सीरीज बराबर करने के लिए यह मैच टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है। यदि भारत यह मुकाबला हारता है तो उसे सीरीज भी गंवानी पड़ेगी। वैसे भी भारतीय टीम ने लंबे समय से कोई टी20 सीरीज नहीं हारी है।

भारत-आयरलैंड मैच से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।

भारत की प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

आयरलैंड की प्लेइंग-11

टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंदरा और मैथ्यू हॉलार्ड।

संबंधित खबरें

झारखंड छात्र आंदोलन: स्वतंत्रता दिवस पर रांची में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

क्या सोनिया गांधी ने वंदे मातरम का पूरा गायन रोकने का इशारा किया? BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई

‘भारत को विश्व गुरु बनाना है, मानवता के जीवन में सार्थक योगदान देने वाला राष्ट्र बनाना है’, स्वतंत्रता दिवस पर बोले मोहन भागवत

25 पैसे का पेट्रोल, 20 पैसे का दूध और 88 रुपये का सोना: 1947 में कितनी सस्ती थी दुनिया, आज ‘मल्टीबैगर’ हुए दाम

क्या है ‘ब्लू इकोनॉमी’? जिसे पीएम मोदी ने बताया भविष्य का आधार, समझिए मरीन इकोनॉमी से इसका अंतर

Recommended Stories