भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘दिल में पहले ही शादी कर चुका हूं’

आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी पर तोड़ी चुप्पी
आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते वर्ष उन्होंने अपने 60वें जन्मदिन पर फैंस से अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को मिलवाया था। अब हाल ही में दोनों के नए घर में शिफ्ट होने की खबर सामने आई है। इस बीच, आमिर खान ने गौरी के साथ अपने रिश्ते और शादी की प्लानिंग पर बड़ा और दिलचस्प खुलासा किया है।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं। आमिर खान ने हाल ही में पुष्टि की कि वह गौरी को लेकर काफी गंभीर हैं और दोनों ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाते हुए मुंबई में एक नए घर में साथ रहना शुरू कर दिया है।

शादी को लेकर क्या बोले आमिर खान?

अपनी आगामी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ (जिसे उन्होंने प्रोड्यूस किया है) के रिलीज के बीच आमिर खान ने अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात की। उन्होंने गौरी के साथ अपने रिश्ते की मजबूती को बताया और शादी के सवाल पर चुप्पी तोड़ी।

आमिर खान ने कहा कि, “गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर बेहद गंभीर हैं। हमारा रिश्ता बहुत मजबूत है और हम कमिटेड पार्टनर हैं। हम साथ हैं। शादी को औपचारिक रूप देने के सवाल पर आमिर ने कहा, “शादी की बात करें तो, अपने दिल में मैं पहले से ही गौरी से शादी कर चुका हूं। हालांकि, इसे औपचारिक रूप देना है या नहीं, यह मैं समय के साथ तय करूंगा।”

नए घर में एक साथ रहने के अनुभव पर आमिर खान ने कहा, “ये सब (शिफ्टिंग) मेरी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ की रिलीज के ठीक बीच में हो रहा है। तो ये बिल्कुल पागलपन है।”

भले ही आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने फिलहाल औपचारिक शादी की कोई प्लानिंग नहीं की है, लेकिन उनका यह बयान साफ करता है कि दोनों के बीच का रिश्ता बेहद मजबूत और प्रतिबद्धता से भरा है।

संबंधित खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।

Recommended Stories