अब सुदर्शन चक्र चलेगा, तेज प्रताप यादव का रोहिणी आचार्य के अपमान पर बड़ा बयान

मुख्य बिंदु

  • रोहिणी आचार्या ने परिवार और पार्टी से दूरी ली
  • उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया
  • तेज प्रताप यादव ने उनके कदम को सराहनीय कहा
  • रोहिणी ने महिलाओं को सावधानी बरतने की सलाह दी
  • उनके बयान ने राजनीतिक चर्चा को तेज किया

Bihar News : रोहिणी आचार्या के परिवार और पार्टी छोड़ने के बयान के बाद तेज प्रताप यादव ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो हमारी बहन का अपमान करेगा, उसे कृष्ण का सुदर्शन चक्र भुगतना पड़ेंगा। तेज प्रताप यादव ने कहा कि रोहिणी दीदी ने जो बात कही है, वह बिल्कुल सही हैं। एक मां, एक बहन और एक महिला के रूप में उन्होंने जो कदम उठाया, वह सराहनीय है और शायद ही कोई और ऐसा कर सकता। उनका यह योगदान इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज रहेगा और हमेशा याद किया जाएगा।

परिवार और पार्टी से दूरी पर विवाद

रोहिणी आचार्या ने सबसे पहले कल एयरपोर्ट पर अपने अपमान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैंने अपना मायका और राजद पार्टी से अलग हो गई हूं। पूछने पर उन्होंने दो नाम लिया और कहा कि यह बात अब आप लोग खुद को चाणक्य कहने वाले संजय यादव और रफीज से पूछिये, तेजस्वी यादव से पूछिये। अब तो स्थिति यह हो गई है कि इनका नाम लेने पर चप्पल से मारा जाता है, अपमानित किया जाता है और घर से निकाला जाता है।

रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

रोहिणी आचार्या ने आज सोशल मीडिया पर फिर पोस्ट किया, जिसने एक बार फिर चर्चा छेड़ दी। उन्होंने लिखा कि “कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी, करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी। सभी बेटी – बहन, जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा-भाई हो, तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं, अपने भाई, उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे”। “सभी बहन- बेटियां अपना घर – परिवार देखें, अपने माता – पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे, अपना काम, अपना ससुराल देखें, सिर्फ अपने बारे में सोचें। मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा, किडनी देते समय न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली। अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया। आप सब मेरे जैसी गलती, कभी, ना करे किसी घर रोहिणी जैसी बेटी पैदा न हो।”

यह भी पढ़ें : पंजाब में अब हरियाली और बिजली का कमाल: जानें कैसे निवेशक बनेंगे हरित ऊर्जा के हीरो

संबंधित खबरें

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

Recommended Stories

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?