Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

अभिनेता धर्मेंद्र की की तबियत खराब, पति से मिलने अस्पताल पहुंची हेमा मालिनी

New Delhi : बॉलीवुड के 60-70 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता, 89 वर्षीय धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। फिलहाल उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अपने पति के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर पत्नी हेमा मालिनी अस्पताल पहुँची हैं। वहीं उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर से जन्मीं दोनों बेटियाँ अजीता (जो अमेरिका में रहती हैं) और विजेता (जो लंदन में रहती हैं) भी अपने पिता से मिलने के लिए रवाना हो चुकी हैं।

दवाइयों का नहीं हो रहा असर

जानकारी के मुताबिक, अभिनेता अपनी उम्र से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उनकी तबीयत के बारे में जैसे ही प्रशंसकों (फैंस) को जानकारी मिली, वे उनके स्वास्थ्य में जल्द सुधार के लिए प्रार्थनाएँ कर रहे हैं। इस सिलसिले में मीडिया से बात करते हुए उनके करीबी दोस्त अवतार गिल ने बताया कि वह पिछले काफी समय से उम्र से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। उन पर दवाइयों का भी असर नहीं हो रहा है।

मौजूदा सेहत के बारे में जानकारी नहीं

अपने दोस्त के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए अवतार ने बताया कि उनकी तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं थी और आज सुबह मुझे किसी करीबी ने बताया कि उनकी सेहत और बिगड़ गई है। हालाँकि धर्मेंद्र के मौजूदा स्वास्थ्य के बारे में उन्होंने कोई खबर नहीं होने की बात कही।

रुटीन चेकअप के लिए गए थे एक्टर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 10 दिन पहले अभिनेता को अस्पताल में नियमित जाँच (रुटीन चेकअप) के लिए भर्ती कराया गया था। उस दौरान जब मीडिया ने हेमा मालिनी से इस बारे में पूछा तो उन्होंने इशारों में जवाब दिया कि वह अब ठीक हैं। दोनों हाथ जोड़ते हुए हेमा ने सभी को बताया था कि धर्मेंद्र अब पहले से ठीक हैं। हालाँकि उनका मौजूदा स्वास्थ्य कैसा है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें कब लागू होगी महिला आरक्षण (33%) कानून ? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस

संबंधित खबरें

IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली

गुजरात में बढ़ी चिंता, बच्चों में मिले चांदीपुरा वायरस जैसे लक्षण गुजरात में चांदीपुरा वायरस

इजरायल में 27 अक्टूबर 2026 को होंगे संसदीय चुनाव, 50 साल में पहली बार कोई

27 जुलाई से शनि वक्री, वृष, मिथुन, सिंह और धनु राशि पर होगा लाभ। वैदिक

ICC Player of the Month के लिए भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और श्री चरणी हुए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी रिपोर्ट, अगली सुनवाई

अरुणाचल में भारी बारिश और बाढ़ से 97,000 लोग प्रभावित, 7 की मौत। अरुणाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने 27 अपीलकर्ताओं को विदेशी घोषित करने वाले गुवाहाटी हाई कोर्ट के फैसले

खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को कोचिंग विवाद में कोर्ट से जमानत मिली। बिहार

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर आई है.

बेंगलुरु में चार महीने पुरानी लव मैरिज के बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट

यूपी में 182 PCS अधिकारियों का प्रशासनिक फेरबदल, SDM समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी।