भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

अहान पांडे बने Tira Beauty के ब्रांड एंबेसडर, मेल सेलिब्रिटी को चुनने वाला चुनिंदा ब्रांड बना Tira

अहान पांडे बने Tira Beauty के ब्रांड एंबेसडर
अहान पांडे बने Tira Beauty के ब्रांड एंबेसडर

बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे ने हाल ही में एक बड़ी कमर्शियल उपलब्धि हासिल की है। वह एक प्रमुख ब्यूटी ब्रांड Tira Beauty के नए ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। यह घोषणा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि Tira उन चुनिंदा भारतीय ब्यूटी ब्रांड्स में शामिल हो गया है, जिन्होंने अपने ब्रांड प्रचार के लिए किसी मेल सेलिब्रिटी को चुना है, जो ब्यूटी इंडस्ट्री के बदलते परिदृश्य को दर्शाता है।

अहान पांडे ने पिछले साल अपनी डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ से बॉक्स ऑफिस पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब, अभिनय के साथ-साथ वह ब्रांड एंडोर्समेंट की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए इसकी आधिकारिक घोषणा की।

नए एंबेसडर के तौर पर अपनी भूमिका पर बात करते हुए अहान ने लिखा, ‘खूबसूरती की दुनिया में चुनने के लिए बहुत कुछ है लेकिन मुझे हमेशा से इसे समझना पसंद रहा है। बहुत कुछ ट्राई करें। मूड के हिसाब से ढलें और देखें कि हर दिन क्या काम आता है। Tira Beauty के साथ ब्रांड एंबेसडर बनकर सब कुछ एक्सप्लोर कर रहा हूं और अभी भी एक्सपेरिमेंट कर रहा हूं।’

यह ब्रांड पहले से ही बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा करीना कपूर खान और युवा सेंसेशन सुहाना खान को अपने एंबेसडर के तौर पर पेश करता रहा है। अहान के जुड़ने से अब ब्रांड की पहुंच और दायरा दोनों बढ़ेंगे।

ब्रांड एंडोर्समेंट के अलावा अहान अपने फिल्मी करियर को लेकर भी चर्चा में हैं। इंडस्ट्री में खबर है कि ‘सैयारा’ के बाद अहान ने अपनी अगली बड़ी फिल्म भी साइन कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर अली अब्बास जफर करेंगे, जिन्होंने ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं। यह एक रोमांस एक्शन फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग मार्च 2026 तक शुरू होने की संभावना है।

एक तरफ बड़े ब्रांड का चेहरा बनना और दूसरी तरफ बड़े डायरेक्टर के साथ दूसरी फिल्म का मिलना, यह साफ दिखाता है कि अहान पांडे इंडस्ट्री में अपनी जगह तेजी से मजबूत कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

फिर पैरोल पर जेल से बाहर आया डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम

अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ का ट्रेलर रिलीज, खतरनाक विलेन बने अक्षय कुमार

TMC के बागी सांसदों को झटका! अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

कानपुर में एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी लूटने की मची होड़, वीडियो वायरल

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिजाब की अनुमति की याचिका खारिज की, कहा- स्कूल की यूनिफॉर्म का पालन जरूरी

Recommended Stories

फिर पैरोल पर जेल से बाहर आया डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम

अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ का ट्रेलर रिलीज, खतरनाक विलेन बने अक्षय कुमार

TMC के बागी सांसदों को झटका! अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

कानपुर में एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी लूटने की मची होड़, वीडियो वायरल

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिजाब की अनुमति की याचिका खारिज की, कहा- स्कूल की यूनिफॉर्म का पालन जरूरी