पेरिस ओलिंपिक 2024 में देश के सबसे युवा पदक विजेता बनकर इतिहास रचने के ठीक 26 महीने बाद अमन सहरावत ने एशियन गेम में भी धूम मचाते हुए एक बार फिर से अंतर्राष्टीय मंच पर तिरंगा फ़हरा दिया है, जहां पर एक तरफ़ कल भारत को आर्चरी, हॉकी और मुक्केबाज़ी में गोल्ड मिले, वही भारत ने फ्रीस्टाइल कुश्ती में भी गोल्ड मेडल जीता है. भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने जापान आइची-नागोया में 2026 एशियाई खेलों में पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
फाइनल में नॉर्थ कोरिया से मुकाबला
अमन सहरावत ने शुरू से ही आक्रमक रुख अपनाया, और नार्थ कोरिया के चोंग सोंग हान के हर हमले को नाकाम किया. जिसके बाद अमन सहरावत ने 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के खिताबी मुकाबले में नॉर्थ कोरिया के चोंग सोंग हान (Chong Song Han) को 11-7 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इसी के साथ यह कुश्ती में भारत का दूसरा गोल्ड है.
2026 एशियाई खेलों भारत का 20वां गोल्ड
3 अक्टूबर गोल्ड के मामले में भारत का प्रदर्शन बेहद ही बेहतरीन रहा. इससे पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीता. उसके बाद प्रणवी उर्स ने गोल्फ के विमेंस इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले में स्वर्ण पदक हासिल किया .प्रणवी उर्स के बाद कुमकुम मोहोद ने रिकर्व महिला तीरंदाजी कैटेगरी में सोना अपने नाम किया और अब 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के खिताबी मुकाबले में अमन सहरावत ने नॉर्थ कोरिया के चोंग सोंग हान को हराकर भारत को अपना 20वां गोल्ड दिला दिया है.