हरिद्वार में IB के SP पर जानलेवा हमला, ड्राइवर ने माथे के पास मारी गोली

हरिद्वार में IB के SP पर जानलेवा हमले से हड़कंप मच गया, आरोप है कि ड्राइवर ने अधिकारी के माथे के पास गोली मार दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई..
हरिद्वार
हरिद्वार में IB के SP पर जानलेवा हमला

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एसपी सीपी नौटियाल पर फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. कनखल थाना क्षेत्र में उनके ही ड्राइवर विनोद नेगी ने कथित तौर पर अवैध तमंचे से गोली चला दी. हमले में अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया है.

माथे के पास लगी गोली, ऋषिकेश AIIMS रेफर

जानकारी के मुताबिक, गोली एसपी सीपी नौटियाल के माथे के पास लगी. घटना के तुरंत बाद उन्हें घायल अवस्था में कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया.

आरोपी ड्राइवर विनोद नेगी गिरफ्तार

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर विनोद नेगी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद किया है.

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी ड्राइवर अधिकारी से नाराज चल रहा था. हालांकि, फायरिंग के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

हरिद्वार SSP ने क्या कहा?

मामले की जानकारी देते हुए हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि एक ड्राइवर ने फायरिंग की है, जिसमें अधिकारी घायल हुए हैं. आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

संबंधित खबरें

राहुल के आर्थिक बयान पर ट्रंप का जवाब? भारत की 7% ग्रोथ का किया जिक्र

‘स्किल वालों का रोजगार कोई नहीं छीन सकता’, PM मोदी ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

हरिद्वार में IB के SP पर जानलेवा हमला, ड्राइवर ने माथे के पास मारी गोली

बिहार में शुरू हुआ नीतीश सेतु, 6 लेन के पुल से इन इलाकों को मिलेगा बड़ा फायदा

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, 4280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन

Recommended Stories