Ayodhya : PM मोदी कल फहराएंगे धर्मध्वजा, CM योगी ने किया मोहन भागवत का स्वागत, सिक्योरिटी टाइट

Ayodhya : अयोध्या में कल राम मंदिर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मध्वजा फहराएंगे। मंदिर पर फहराई जाने वाली धर्मध्वजा राम जन्मभूमि पहुंच चुकी है। पीएम मोदी, सीएम योगी, मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ध्वजारोहण के आयोजन में शामिल होंगे। ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त 11:58 बजे से 12:30 बजे तक है। बता दें कि इस पावन अवसर पर पीएम मोदी 25 नवंबर को भगवान श्री राम की विवाह पंचमी के मौके पर उपवास रखेंगे।

कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

धर्मध्वजा फहराए जाने के उपलक्ष्य में राम जन्मभूमि अयोध्या में चारों ओर सुरक्षा सख्त की गई है। 5 लेयर में मंदिर की सुरक्षा है। हेलिकॉप्टर व सीसीटीवी से हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है। एटीएस-एनएसजी कमांडो समेत खुफिया एजेंसी ने मंदिर को घेर रखा है। वहीं एसपीजी, सीआरपीएफ और पीएसी के जवान भी तैनात हैं।

महिलाएं उतारेंगी PM मोदी की आरती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी के भव्य स्वागत की तैयारियां की गई है। रामपथ 8 जोन में बांटा गया है। हर जोन में सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में आरती, फूल-माला लेकर खड़ी होंगी। सबसे अधिक 1500 महिलाएं जोन-8 में और 1200 महिलाएं जोन-4 में तैनात रहेंगी। हजारों संत वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और घंटा-घड़ियाल की ध्वनि से पीएम मोदी का अभिनंदन करेंगे।

सपा सांसद ने कसा तंज, मोहन भागवत का स्वागत

अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि राम सभी के हैं। लेकिन बीजेपी राम मंदिर की ठेकेदार बनी हुई है। मुझे ही कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया। अगर बुलाते तो मैं नंगे पैर दौड़कर जाता। सीएम योगी ने अयोध्या में सोमवार शाम राम मंदिर परिसर पहुंचे आरएसएस चीफ मोहन भागवत का स्वागत किया। समारोह में उन 100 दानदाताओं को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण में 2 करोड़ से अधिक का दान किया था।

संबंधित खबरें

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

ध्रुव राठी की नागरिकता पर विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल हो सकते हैं?

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

Recommended Stories