Bankipur By-election Result: भाजपा के गढ़ में PK का कमाल, ऐतिहासिक जीत की दहलीज पर प्रशांत किशोर

बांकीपुर उपचुनाव 2026 में प्रशांत किशोर ने BJP के मजबूत गढ़ में बड़ा उलटफेर किया है। शुरुआती रुझानों में बढ़त के बाद जन सुराज ऐतिहासिक जीत की दहलीज पर नजर आ रहा है, जिससे बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है।
Bankipur By-election Result 2026

पटना: बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ी बढ़त बनाकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। मतगणना के 25 राउंड पूरे होने तक प्रशांत किशोर निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं और ऐतिहासिक जीत की दहलीज पर पहुंच चुके हैं।

निर्वाचन आयोग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 31 में से 25 राउंड की मतगणना पूरी होने तक प्रशांत किशोर को 50,976 वोट मिले हैं। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नीरज कुमार को 36,023 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 14,953 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।

भाजपा के गढ़ में बदले समीकरण

बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है। यह सीट भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, जिसके चलते यहां उपचुनाव कराया गया। ऐसे में इस सीट पर जन सुराज की बढ़त को बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

समर्थकों में जश्न, आधिकारिक घोषणा का इंतजार

हालांकि, निर्वाचन आयोग की ओर से अभी अंतिम परिणाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन लगातार बढ़त के बाद जन सुराज के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कई स्थानों पर जीत की उम्मीद में जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

बिहार की राजनीति पर पड़ेगा असर

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि प्रशांत किशोर इस सीट पर जीत दर्ज करते हैं, तो यह सिर्फ एक उपचुनाव की जीत नहीं होगी, बल्कि बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की शुरुआत मानी जाएगी। खासकर भाजपा के पारंपरिक गढ़ में जन सुराज की यह बढ़त आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश दे सकती है।

संबंधित खबरें

सोनम वांगचुक फिर शुरू करेंगे आंदोलन, 6 साल से अटकी इन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे पर्यावरणविद्

भारत में अब तेजी से बनेंगे इलेक्ट्रॉनिक पुर्जे, 15 राज्यों में 106 नई परियोजनाओं को मंजूरी

क्या सऊदी अरब की मदद कर हूती विद्रोहियों से उलझ जाएगा तुर्की?

हरियाणा का गैंगस्टर 7 घंटे की पैरोल पर पहुंचा गांव, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

बिना परमिट के नहीं चल सकेंगे ई-रिक्शा, उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र को भेजेगी नया प्रस्ताव

Recommended Stories