Bankipur By-election Result: प्रशांत किशोर की बढ़त पर महागठबंधन की पहली प्रतिक्रिया, VIP ने दी बधाई, BJP ने बोला- …….बाकी

बांकीपुर उपचुनाव के शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर की बढ़त के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। VIP ने इसे लेकर बधाई दी, जबकि BJP ने रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Bankipur By-election Result

Bankipur By-election Result 2026: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की लगातार बढ़त पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं। महागठबंधन की सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने आधिकारिक नतीजों से पहले ही प्रशांत किशोर को बधाई दी है। वहीं, भाजपा ने कहा है कि अभी कई राउंड की मतगणना बाकी है और अंतिम नतीजे का इंतजार किया जाना चाहिए।

VIP ने दी प्रशांत किशोर को बधाई

VIP के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता देव ज्योति ने बयान जारी कर कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर की जीत पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

हालांकि, यह प्रतिक्रिया चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक परिणाम घोषित होने से पहले आई है। देव ज्योति ने कहा कि यह परिणाम “लोकतंत्र की जीत और बीजेपी के अहंकार की हार” का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जनता ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर साफ संकेत दिया है कि सत्ता का दंभ और जनविरोधी राजनीति लंबे समय तक नहीं चल सकती।

निषाद समाज के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा

देव ज्योति ने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी निषाद आरक्षण समेत समाज के अधिकार, सम्मान और हिस्सेदारी के मुद्दों पर अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए मतदान के अधिकार ने लोकतंत्र को मजबूत बनाया है और जनता का फैसला ही सर्वोपरि होता है।

BJP ने कहा- अंतिम नतीजे का इंतजार करें

प्रशांत किशोर की बढ़त पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अभी कई राउंड की मतगणना बाकी है और जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए।

उन्होंने कहा, “थोड़ा और इंतजार कर लीजिए। अंतिम राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार की जीत होगी।” साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में आरजेडी को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों की समीक्षा भी की जाएगी।

मतगणना अभी जारी

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणाम का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल शुरुआती और मध्य राउंड की गिनती में प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि भाजपा दूसरे और आरजेडी तीसरे स्थान पर चल रही है।

संबंधित खबरें

सोनम वांगचुक फिर शुरू करेंगे आंदोलन, 6 साल से अटकी इन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे पर्यावरणविद्

भारत में अब तेजी से बनेंगे इलेक्ट्रॉनिक पुर्जे, 15 राज्यों में 106 नई परियोजनाओं को मंजूरी

क्या सऊदी अरब की मदद कर हूती विद्रोहियों से उलझ जाएगा तुर्की?

हरियाणा का गैंगस्टर 7 घंटे की पैरोल पर पहुंचा गांव, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

बिना परमिट के नहीं चल सकेंगे ई-रिक्शा, उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र को भेजेगी नया प्रस्ताव

Recommended Stories

सोनम वांगचुक फिर शुरू करेंगे आंदोलन, 6 साल से अटकी इन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे पर्यावरणविद्

भारत में अब तेजी से बनेंगे इलेक्ट्रॉनिक पुर्जे, 15 राज्यों में 106 नई परियोजनाओं को मंजूरी

क्या सऊदी अरब की मदद कर हूती विद्रोहियों से उलझ जाएगा तुर्की?

हरियाणा का गैंगस्टर 7 घंटे की पैरोल पर पहुंचा गांव, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

बिना परमिट के नहीं चल सकेंगे ई-रिक्शा, उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र को भेजेगी नया प्रस्ताव