भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव की पार्टी को बड़ा झटका

बांकीपुर उपचुनाव
बांकीपुर उपचुनाव

बांकीपुर उपचुनाव में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव ने साजिश का आरोप लगाया।

बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं. जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन पत्र जांच के दौरान रद्द कर दिया गया. सोमवार को ही उन्होंने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन अगले ही दिन स्क्रूटनी के दौरान उनका पर्चा निरस्त कर दिया गया. इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है.

नामांकन के बाद हुई थी गिरफ्तारी

वीणा मानवी ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया था. इसी दिन पटना पुलिस ने उन्हें एक पुराने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, बाद में उन्हें अदालत से जमानत मिल गई. इसके बावजूद चुनावी प्रक्रिया के तहत हुई जांच में उनका नामांकन वैध नहीं पाया गया और निर्वाचन अधिकारी ने उसे खारिज कर दिया.

40 उम्मीदवारों के नामांकन की हुई जांच

निर्वाची पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता राघवेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 40 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे. मंगलवार से सभी नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई, जिसमें कई उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की गई. इसी प्रक्रिया के दौरान वीणा मानवी सहित 10 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए.

तेज प्रताप यादव ने लगाया साजिश का आरोप

नामांकन रद्द होने की सूचना मिलते ही तेज प्रताप यादव समाहरणालय पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत की. बाहर निकलकर उन्होंने मीडिया से कहा कि उनकी पार्टी के खिलाफ साजिश रची गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि JJD को चुनावी मैदान से बाहर करने की कोशिश की जा रही है और इस फैसले को वे अदालत में चुनौती देंगे तेज प्रताप ने स्पष्ट किया कि पार्टी कानूनी लड़ाई लड़ेगी.

अगर आप खबरों के पीछे की पूरी कहानी और हर मुद्दे का सटीक विश्लेषण जानना चाहते हैं, तो 15 अगस्त से देखिए भारत अपडेट का विशेष कार्यक्रम ‘भारत भाग्य विधाता’।

प्रिय किन्नर समेत 10 उम्मीदवारों का पर्चा खारिज

चुनाव आयोग की जांच में केवल वीणा मानवी ही नहीं, बल्कि निर्दलीय उम्मीदवार प्रिय किन्नर समेत कुल 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं, अब बांकीपुर उपचुनाव में प्रमुख मुकाबला जन सुराज के प्रशांत किशोर, बीजेपी के नीरज सिन्हा और राजद की रेखा गुप्ता के बीच माना जा रहा है.

कौन हैं वीणा मानवी?

पटना सिटी की रहने वाली वीणा मानवी कॉर्पोरेट क्षेत्र से राजनीति में आई हैं. उन्होंने नामांकन के दौरान दाखिल शपथ पत्र में अपनी संपत्ति और पारिवारिक जानकारी भी दी थी. उनके पति का नाम पार्थसारथी है और उनका एक बेटा है. वीणा मानवी ‘मकान डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड’ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं. हाल ही में उन्होंने तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल का दामन थामा था और बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी की उम्मीदवार बनाई गई थीं.

संबंधित खबरें

CM योगी ने कर दिया बड़ा ऐलान! 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट, 1 लाख सरकारी नौकरियां

एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर में दिखे नीरज चोपड़ा, क्या हुआ ‘गोल्डन बॉय’ को?

30 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग, अंक और क्या करें-क्या न करें

Kawasaki Versys 650 का नया मॉडल भारत में लॉन्च, जाने नए कीमत और फीचर्स

सीएम योगी का सपा पर निशाना, बोले- ‘अच्छी सरकार चुनी जाती है तो काम भी अच्छा होता है’

Recommended Stories

CM योगी ने कर दिया बड़ा ऐलान! 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट, 1 लाख सरकारी नौकरियां

एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर में दिखे नीरज चोपड़ा, क्या हुआ ‘गोल्डन बॉय’ को?

30 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग, अंक और क्या करें-क्या न करें

Kawasaki Versys 650 का नया मॉडल भारत में लॉन्च, जाने नए कीमत और फीचर्स

सीएम योगी का सपा पर निशाना, बोले- ‘अच्छी सरकार चुनी जाती है तो काम भी अच्छा होता है’