Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

बरेली हिंसा पर प्रशासन का एक्शन: मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर बुलडोजर चलाया, बारातघर सील

Bareilly Violence : बरेली में हालिया तनाव को लेकर विवादों में आए मौलाना तौकीर रज़ा के करीबियों और रिश्तेदारों के खिलाफ ज़िला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मंगलवार को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बानखाना मोहल्ले में कार्रवाई करते हुए एक अवैध चार्जिंग स्टेशन को गिरा दिया। यह स्टेशन सपा पार्षद ओमान रज़ा द्वारा नाले पर अवैध रूप से बाउंड्री बनाकर संचालित किया जा रहा था। प्रशासन ने मौके पर बुलडोजर चलाकर बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगाया आरोप

इसी मामले में मौलाना तौकीर रज़ा के रिश्तेदार मोहसिन रज़ा खान और उसके भाई को हिरासत में लिया गया है। मोहसिन, मननानी मियाँ का दामाद बताया जा रहा है। बीडीए और नगर निगम की टीम जब मोहसिन रज़ा के घर पर कार्रवाई के लिए पहुँची, तो उसकी अधिकारियों से तीखी बहस हो गई। मोहसिन ने खुद पर हो रही कार्रवाई को राजनीतिक साज़िश बताया और आरोप लगाया कि यह सब कुछ भाजपा के आँवला जिलाध्यक्ष के कहने पर हो रहा है। उसने यह भी कहा कि वह 2005 में आईएमसी से अलग हो चुका है और अब तौकीर रज़ा से उसका कोई संबंध नहीं है। मोहसिन के पिता द्वारा कोर्ट का स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) दिखाए जाने के बाद टीम ने कार्रवाई फिलहाल रोक दी, लेकिन मोहसिन रज़ा और उसके भाई को हिरासत में ले लिया गया।

तौकीर के रिश्तेदार का बारातघर भी किया सील

इसी दिन बीडीए की टीम ने एक अन्य कार्रवाई में तौकीर रज़ा के नज़दीकी माने जाने वाले शराफत के ‘हमसफ़र बारातघर’ को सील कर दिया। यह बारातघर नरियावल, शाहजहाँपुर रोड पर स्थित है और शराफत शहर के सूफ़ीटोला इलाके का निवासी है। बीडीए की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और अवैध निर्माण को लेकर बारातघर पर नोटिस चस्पा कर सीलिंग की कार्रवाई की। नोटिस में बताया गया है कि यह निर्माण बिना अनुमति के किया गया था, जिस कारण यह कदम उठाया गया।

प्रशासन की इन कार्रवाइयों को स्थानीय स्तर पर सख्ती और अनुशासन स्थापित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश चुनाव 2027: भाजपा और सपा की सत्ता संघर्ष की नई रणनीति सामने, जानिए कौन रहेगा किससे आगे

संबंधित खबरें

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए

Welcome To The Jungle : ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी को लेकर दर्शकों के बीच

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में

Haryana News : कैथल जिले के चीका क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा

NEET Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई

Jaisalmer Natural Gas : जैसलमेर जिले के डांडेवाला क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप

China Coal Mine Accident : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए

LPG price today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी

Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रमिक कल्याण, कौशल

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज