Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

बरिंदर कुमार गोयल का विपक्ष पर ताबड़तोड़ हमला, बाढ़ पर झूठ बोलने का खुलासा, किसानों को मिली राहत

Punjab Flood Rehabilitation : पंजाब के जल स्रोत मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने विधानसभा के विशेष सत्र में “पंजाब का पुनर्वास” प्रस्ताव पर बोलते हुए विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक सत्ता का सुख भोगने वाली विपक्षी पार्टी के नेता सिर्फ राजनीति करने के लिए हमारी सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

डैम से पानी छोड़ने के आंकड़े पर विवाद

बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि विपक्षी नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सदन में दावा किया कि रणजीत सागर डैम से 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि वास्तविकता में लगभग 2.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि यह सदन को गुमराह करने के बराबर है और इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

माधोपुर हेडवर्क्स और फंसे कर्मचारियों का ज़िक्र

गोयल ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि माधोपुर हेडवर्क्स के टूटने के एक महीने बाद दौरा करने के बावजूद उन्होंने फंसे हुए 26 कर्मचारियों के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार ने ड्रेनेज की सफ़ाई और नहरी पानी की पहुँच के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं।

नहरी पानी की उपलब्धता और किसानों को राहत

बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि 2022 से पहले पंजाब में केवल 21 प्रतिशत कृषि योग्य क्षेत्र में नहरी पानी उपलब्ध था, जिसे सरकार ने बढ़ाकर 64 प्रतिशत कर दिया है। सरकार का लक्ष्य 31 मार्च, 2026 तक इसे 76 प्रतिशत करना है। उन्होंने कहा कि किसानों को 38-40 साल बाद नहरी पानी मिलना शुरू हुआ, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली।

डैम और पानी की बचत

मंत्री ने कहा कि सरकार की पहल से ज़मीन के नीचे पानी की बचत हुई और डैम से पानी का सही उपयोग संभव हुआ। उन्होंने पिछली सरकारों की नालायकी का हवाला देते हुए कहा कि हरियाणा हर साल अतिरिक्त पानी मांगता था। गोयल ने भारतीय जनता पार्टी पर भी कटाक्ष किया और कहा कि भाजपा द्वारा पंजाब विधानसभा के बराबर अपना मॉक सत्र चलाना इस महान सदन की तौहीन है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें : सीआई अमृतसर की बड़ी कार्रवाई… 4 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन बेनकाब

संबंधित खबरें

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए

Welcome To The Jungle : ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी को लेकर दर्शकों के बीच

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में

Haryana News : कैथल जिले के चीका क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा

NEET Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई

Jaisalmer Natural Gas : जैसलमेर जिले के डांडेवाला क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप

China Coal Mine Accident : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए

LPG price today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी

Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रमिक कल्याण, कौशल

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज