बस्ती में बड़ा सड़क हादसा: टायर फटने से बेकाबू हुई डबल डेकर बस खाई में गिरी, 9 यात्री घायल

बस्ती में बड़ा सड़क हादसा
बस्ती में बड़ा सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गोरखपुर से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस का अचानक टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई और खाई में जा गिरी। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस दुर्घटना में लगभग 9 यात्रियों को चोटें आई हैं।

यह दुर्घटना छावनी थाना क्षेत्र के रमहटिया गांव के पास रात करीब 10 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, इंटरसिटी स्मार्ट डबल डेकर बस में कुल 54 यात्री सवार थे। विक्रमजोत क्षेत्र से गुजरते समय बस का अगला बायां टायर अचानक फट गया, जिससे चालक ने संतुलन खो दिया। अनियंत्रित बस पहले हाईवे किनारे खड़े एक ट्रेलर से टकराई और जोरदार टक्कर के बाद पास की खाई में जा घुसी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस खाई में जाने के कारण पास में लगे ट्रांसफार्मर से टकराने से बच गई, अन्यथा यह हादसा और भी भयावह हो सकता था।

दुर्घटना में कपिल (बुलंदशहर), सारभक राव (गोरखपुर), शिव भक्त चौहान (कुशीनगर), मुकेश गुप्ता (गोरखपुर), अंकिता दूबे (गोरखपुर), निवेदिता यादव (गोरखपुर), शिवांगी पांडेय (गोरखपुर), मशरूर आलम और मिंटू (दोनों कुशीनगर) घायल हुए। सभी को हल्की चोटें आईं।

सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया गया।

इस संबंध में चौकी प्रभारी विक्रमजोत शशि शेखर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने पुष्टि की, “घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत भेजा गया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। बाकी यात्रियों को दूसरे वाहन की व्यवस्था कर सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।”

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ था, जिसे अब सामान्य कर दिया गया है और बस को निकालने का प्रयास जारी है।

संबंधित खबरें

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा सदस्यता भी छोड़ने का फैसला

लद्दाख पर चीन को भारत का दो टूक जवाब, MEA बोला- इनकार से नहीं बदलेगा सच

कन्नौज में पूर्व BJP सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, हेड कॉन्स्टेबल की मौत

कब और कहां होगा भारत-वेस्टइंडीज का चौथा मुकाबला? जानें लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी डिटेल

‘कांग्रेस ने CEC को मंत्री और राज्यपाल बनाया’, राहुल गांधी के आरोपों पर पीयूष गोयल का पलटवार

Recommended Stories