Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना की शादी स्थगित, सोशल मीडिया से हटाए सभी पोस्ट

Smriti Mandhana Marriage : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी, जो कि 23 नवंबर को होने वाली थी, अब अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। इस फैसले का मुख्य कारण स्मृति के पिता की अचानक खराब तबीयत है। परिवार और करीबी लोगों ने इसे प्राथमिकता देते हुए शादी की तैयारियों को टालने का निर्णय लिया।

पिता की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को तबीयत खराब होने के तुरंत बाद सर्वहित हॉस्पिटल पहुंचाया गया। श्रीनिवास मंधाना का इलाज कर रहे डॉक्टर नमन शाह का कहना है कि 23 नवंबर को दोपहर लगभग 1:00 से 1:30 बजे के बीच छाती में तेज दर्द महसूस हुआ। उनके हार्ट अटैक के लक्षण देखे गए। डॉक्टर ने ये भी बताया कि उनके कार्डिएक एंजाइम एलिवेटेड होने के बावजूद उनको ऑब्ज़र्वेशन में रखने की ज़रूरत है। उनको हमारे कार्डियोलोजिस्ट रोहन थानेदार ने भी देखा हुआ है। ईको में कोई नई फाइंडिंग्स नहीं है।

पलाश भी अस्पताल में भर्ती

बता दें कि इस दौरान पलाश मुच्छल भी कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती रहे। शुरुआत में पलाश को सांगली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उन्हें मुंबई के गोरेगांव स्थित SVR हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया ताकि उनकी बेहतर देखभाल की जा सके।

पलाश ने स्टेडियम में किया था प्रपोज़

गौरतलब है कि पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की प्रेम कहानी भी काफी चर्चित रही है। खबरों के अनुसार, पलाश ने स्मृति को क्रिकेट स्टेडियम में प्रपोज़ किया था, जो उनके रिश्ते के यादगार और रोमांटिक पलों में शामिल है। फैंस ने इस खबर को सोशल मीडिया पर भी खूब सराहा और उनकी जोड़ी को सपोर्ट किया।

स्मृति ने सोशल मीडिया से हटाए सभी पोस्ट

हालांकि चौंकाने वाली बात तो ये है कि शादी स्थगित होने के बाद स्मृति ने सोशल मीडिया से अपनी हल्दी, मेहंदी और सगाई की सारी तस्वीरें हटा दी हैं। यही नहीं उन्होंने अपने शादी के अनाउंसमेंट और स्टेडियम में प्रोपोज़ल के सारे वीडियो पोस्ट भी हटा दिए। शादी को रोकने की वजह कुछ और सामने आने के बाद स्मृति का पोस्ट हटाने के फैसले ने सबको हैरान कर दिया है कि आखिर मंधाना ने ऐसा क्यों किया। इसने अटकलों के बाज़ार में भी हलचल मचा दी है।

यह भी पढ़ें ‘पूरा भारत हिला दूंगी, आप मुझे छू भी नहीं पाएंगे’ खुले मंच से ममता बनर्जी का धमकी

संबंधित खबरें

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए

Welcome To The Jungle : ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी को लेकर दर्शकों के बीच

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में

Haryana News : कैथल जिले के चीका क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा

NEET Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई

Jaisalmer Natural Gas : जैसलमेर जिले के डांडेवाला क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप

China Coal Mine Accident : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए

LPG price today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी

Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रमिक कल्याण, कौशल

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज