महाराष्ट्र के भिवंडी में बड़ा हादसा: 4 मंजिला ‘कोहिनूर’ इमारत ढही, 2 की मौत; कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

महाराष्ट्र के भिवंडी में कोहिनूर नाम की 4 मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं।
4 मंजिला कोहिनूर इमारत ढही, 2 की मौत

Maharashtra Bhiwandi Building Collapse: महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार (30 जुलाई) देर रात बड़ा हादसा हो गया। नारपोली इलाके में स्थित चार मंजिला कोहिनूर‘ इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में अब तक दो लोगों के शव मलबे से निकाले जा चुके हैं, जबकि कई लोगों के अब भी दबे होने की आशंका है। मौके पर NDRF, फायर ब्रिगेड और TDRF की टीमें युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

पहले ही घोषित हो चुकी थी खतरनाक इमारत

जानकारी के मुताबिक, भंडारी कंपाउंड स्थित इस इमारत को नगर निगम ने पहले ही ‘सी-कैटेगरी’ की जर्जर और खतरनाक इमारत घोषित कर खाली करने के निर्देश दिए थे। अधिकांश निवासी इमारत छोड़ चुके थे, लेकिन हादसे के समय ग्राउंड फ्लोर पर मरम्मत का काम चल रहा था।

6-7 लोगों के फंसे होने की आशंका

भिवंडी पश्चिम से विधायक महेश चौगुले ने बताया कि मरम्मत के दौरान इमारत अचानक ढह गई। आशंका है कि 6 से 7 लोग अब भी मलबे में फंसे हो सकते हैं। राहत एजेंसियां लगातार मलबा हटाकर लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रही हैं।

मेयर बोले- प्राथमिकता लोगों की जान बचाना

भिवंडी नगर निगम (BNCMC) के मेयर नारायण चौधरी ने कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। उन्होंने बताया कि इमारत पहले ही खाली करा ली गई थी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। प्रभावित परिवारों के लिए पास के कम्युनिटी हॉल और स्कूलों में अस्थायी रहने की व्यवस्था की गई है।

खतरनाक इमारतों को लेकर प्रशासन सख्त

मेयर ने कहा कि कई लोग पानी और बिजली का कनेक्शन काटे जाने के बावजूद जर्जर इमारतों में रह रहे हैं। ऐसे मामलों में अब पुलिस की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

संबंधित खबरें

बीवी की गुलामी करने वाले को अच्छा मर्द बताते हुए ऐसा क्यों बोले असदुद्दीन ओवैसी?

दिशा सालियान केस पर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, बोले- ‘मैं उनसे…………’

राजेश खन्ना के स्टारडम और नशे की लत पर कंपोजर आनंदजी का बड़ा खुलासा

चेस ओलंपियाड 2026: डी गुकेश बोर्ड नंबर-4 पर खेलेंगे, रणनीतिक मायने क्या हैं?

मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने जताई गहरी चिंता, हमले की कड़ी निंदा

Recommended Stories

बीवी की गुलामी करने वाले को अच्छा मर्द बताते हुए ऐसा क्यों बोले असदुद्दीन ओवैसी?

दिशा सालियान केस पर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, बोले- ‘मैं उनसे…………’

राजेश खन्ना के स्टारडम और नशे की लत पर कंपोजर आनंदजी का बड़ा खुलासा

चेस ओलंपियाड 2026: डी गुकेश बोर्ड नंबर-4 पर खेलेंगे, रणनीतिक मायने क्या हैं?

मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने जताई गहरी चिंता, हमले की कड़ी निंदा