Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

बिहार 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।(Bihar 12th board result out) इस साल कुल 85.19 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। जहां 84.09 प्रतिशत लड़के पास हुए, वहीं लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 86.23 फीसदी दर्ज किया गया है।

टॉपर्स में लड़कियों का दबदबा

इस बार कुल 26 छात्रों ने टॉप किया है, जिनमें 19 लड़कियां शामिल हैं। (Bihar 12th board result out) यह आंकड़ा एक बार फिर दिखाता है कि लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं।

स्ट्रीम वाइज टॉपर्स

साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने 481 अंक (96.20%) हासिल कर टॉप किया है। वहीं, सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी ने 479 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।

कॉमर्स स्ट्रीम में पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंक (96%) के साथ टॉप किया। वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में गया की निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) के साथ राज्य में पहला स्थान हासिल किया।

कहां चेक करें रिजल्ट?

छात्र अपना रिजल्ट (Bihar 12th board result out) इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं:

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • results.biharboardonline.com
  • seniorsecondary.biharboardonline.com

रिजल्ट कैसे देखें?

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ‘BSEB इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026’ लिंक पर क्लिक करें। (Bihar 12th board result out) इसके बाद अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें, कैप्चा भरें और ‘रिजल्ट देखें’ पर क्लिक करें।

रोल कोड और रोल नंबर छात्रों के एडमिट कार्ड में दिए होते हैं।

संबंधित खबरें

18 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल, शुभ रंग और शुभ अंक

कार नहीं, यह तो साइंस फिक्शन है! टनल की छत पर उलटी दौड़ी चीनी EV, स्टंट देखकर उड़े लोगों के होश

वासुकी इंडिकस: भारत में मिला दुनिया के सबसे विशाल डायनासोर-युग के सांप का जीवाश्म

‘आवारापन 2’ ने रचा इतिहास: 100 करोड़ पार हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन, ओवरसीज में बनी इमरान हाशमी की हाईएस्ट ग्रॉसर

नितिन नबीन के टीम से अमित मालवीय की छुट्टी, जाने कौन बना नया IT Head ?

Recommended Stories