बाइकर सिया पर हुए हमले का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सिया ने इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सीधे तौर पर पूछा है कि यह साफ तौर पर हत्या का प्रयास (अटेंप्ट टू मर्डर) था, लेकिन इसके बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है।
पीड़ित बाइकर ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताई है। इस मामले में लगातार यह सवाल उठाया जा रहा है कि गंभीर धाराएं होने के बाद भी आरोपियों पर अब तक शिकंजा क्यों नहीं कसा गया है। मामले को लेकर लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है कि पुलिस इस पर आगे क्या कदम उठाती है।