उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां पुलिस स्टेशन के अंदर ही एक राजनीतिक नेता का नागिन डांस देखने को मिला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थाने के अंदर कुछ लोग मौजूद हैं और एक बीजेपी नेता फर्श पर लेटकर नागिन डांस कर रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद कुछ अन्य लोग और पुलिसकर्मी इस घटना का आनंद लेते नजर आए।
मामले के तूल पकड़ने और वीडियो वायरल होने के बाद उच्च अधिकारियों ने इस पर तुरंत संज्ञान लिया। अनुशासनहीनता और पुलिस स्टेशन की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में संबंधित SHO (थाना प्रभारी) को तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।