बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का तूफान जारी, तीसरे वीकेंड पर तोड़ा ‘सैयारा’ का बड़ा रिकॉर्ड!

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर बॉर्डर 2
सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर बॉर्डर 2

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी यह फिल्म शानदार कमाई कर रही है और अब इसने अहान पांडे तथा अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आइए जानते हैं, ‘बॉर्डर 2’ के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस आंकड़े और क्या है अगला लक्ष्य।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ ने जबरदस्त ओपनिंग के साथ अपनी छाप छोड़ी थी। फिल्म ने 30 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी, जिसके बाद पहले हफ्ते में इसका कलेक्शन 224.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने 70 करोड़ रुपये की कमाई की। भले ही इसके बाद फिल्म की गति थोड़ी धीमी हुई, लेकिन इसके बावजूद ‘बॉर्डर 2’ ने अपनी तीसरी वीकेंड में 300 करोड़ क्लब में सफलतापूर्वक एंट्री मार ली है।

16वें दिन 300 करोड़ के क्लब में एंट्री के साथ ही सनी देओल की इस वॉर फिल्म ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ ही ‘बॉर्डर 2’ ने ‘सैयारा’ (Saiyaara) का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जब ‘सैयारा’ रिलीज हुई थी, तब उसका पहले हफ्ते का कलेक्शन 172 करोड़ और दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 107 करोड़ था। वहीं, ‘सैयारा’ ने अपने तीसरे वीकेंड पर लगभग 290 करोड़ कमाए थे, जबकि ‘बॉर्डर 2’ 300 करोड़ का आंकड़ा पार करके आगे निकल गई है।

‘सैयारा’ का लाइफटाइम नेट कलेक्शन 329.2 करोड़ रुपये रहा था। ‘बॉर्डर 2’ भले ही कछुए की चाल से सही, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ‘बॉर्डर 2’ 329.2 करोड़ रुपये के इस लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड को तोड़ पाती है या नहीं। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन कितना रहेगा, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।

‘बॉर्डर 2’ की दमदार कमाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दर्शकों के बीच वॉर फिल्मों का क्रेज बरकरार है।

संबंधित खबरें

लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में चले लात-घुसे, ग़ुस्से में अजय राय निकले बाहर

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

Recommended Stories