5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर मतगणना जारी, बंगाल के नतीजों पर टिकी सबकी नजर

5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल के नतीजों पर खास नजर है, जहां चुनावी मुकाबले के परिणाम सामने आ रहे हैं।
5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर मतगणना जारी

देश की पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज, शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे. सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई है. चुनाव आयोग की ओर से शुरुआती रुझान जारी किए जाने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इन उपचुनावों में सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों को लेकर है. वहीं, असम की नगांव लोकसभा सीट के नतीजे भी अहम माने जा रहे हैं.

6 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावड़ी विधानसभा सीटों के साथ असम की नगांव लोकसभा सीट पर मतदान हुआ था. अब मतगणना के साथ इन सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो रहा है.

कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन की ओर से किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. एसपी सचिन मक्कड़ ने कहा, “ईसीआई द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.”

पश्चिम बंगाल: रेजीनगर में बीजेपी उम्मीदवार आगे

पश्चिम बंगाल की दोनों विधानसभा सीटों के शुरुआती रुझानों पर राजनीतिक दलों की नजर बनी हुई है.

रेजीनगर विधानसभा सीट: शुरुआती रुझानों के मुताबिक, बीजेपी उम्मीदवार सखारव सरकार करीब 15 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद काफी दूसरे स्थान पर बताए जा रहे हैं.

नंदीग्राम विधानसभा सीट: यहां बीजेपी उम्मीदवार हासीरानी रथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान दूसरे स्थान पर हैं.

रेजीनगर में मतदान के दौरान हुए हंगामे के बाद मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। तनाव की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक कदम उठाए हैं।

असम: नगांव लोकसभा सीट पर बीजेपी आगे,

असम की नगांव लोकसभा सीट पर शुरुआती आधिकारिक रुझानों में बीजेपी उम्मीदवार देवाशीष शर्मा आगे चल रहे हैं. एआईयूडीएफ अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल और कांग्रेस उम्मीदवार शिबमोनी बोरा पीछे बताए जा रहे हैं.

इस सीट के परिणाम पर भी राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हैं. अंतिम नतीजे आने के बाद ही जीत-हार की तस्वीर पूरी तरह साफ होगी.

तमिलनाडु: धारापुरम और मदुरंतकम में मुकाबला

तमिलनाडु की दोनों विधानसभा सीटों पर भी मतगणना जारी है.

धारापुरम विधानसभा सीट: शुरुआती रुझानों के अनुसार, एआईएडीएमके उम्मीदवार भानुमति आगे चल रही हैं. टीवीके की पी. सत्यबामा और डीएमके की सुगन्या पीछे बताई जा रही हैं.

मदुरंतकम विधानसभा सीट: चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में टीवीके उम्मीदवार के. मरगथम कुमारवेल बढ़त बनाए हुए हैं. डीएमके के आई. परंथमेन और एआईएडीएमके की एस. कनिथा संपत पीछे चल रही हैं.

पुडुचेरी: थट्टनचावड़ी में एनआर कांग्रेस आगे

पुडुचेरी की थट्टनचावड़ी विधानसभा सीट पर शुरुआती आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक आनंद आगे चल रहे हैं. कांग्रेस के ई. विनयगम और डीएमके के के. सेतु पीछे बताए जा रहे हैं.

बंगाल के नतीजों पर खास नजर

इन उपचुनावों में पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों को लेकर खास राजनीतिक दिलचस्पी बनी हुई है. मतदान के दौरान रेजीनगर में हुए हंगामे के बाद प्रशासन मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सतर्क है.

फिलहाल सभी छह सीटों पर मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे उम्मीदवारों की स्थिति अंतिम नतीजों में बदल भी सकती है. इसलिए जीत की आधिकारिक पुष्टि चुनाव आयोग की अंतिम घोषणा के बाद ही मानी जाएगी.

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”