कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायेद II’ से नवाजा

भारतीय मूल के फ्लाईदुबई कैप्टन स्मित मच्छार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रतिष्ठित सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायेद II, फर्स्ट क्लास’ से सम्मानित किए जाने की खबर सामने आई है.
कैप्टन स्मित मच्छार
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायेद II’ से नवाजा

भारतीय मूल के फ्लाईदुबई कैप्टन स्मित मच्छार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रतिष्ठित सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायेद II, फर्स्ट क्लास’ से सम्मानित किए जाने की खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक विमान में संकट के दौरान साहस और जिम्मेदारी निभाने के लिए कैप्टन और उनके क्रू को यह सम्मान दिया गया. समारोह में UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान ने कैप्टन स्मित को गले लगाकर उनका सम्मान किया. घायल हाथ पर ब्रेस पहने कैप्टन स्मित जब अपने क्रू के साथ समारोह में पहुंचे, तो उनका सम्मान चर्चा का विषय बन गया. इस कार्यक्रम में दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम और शाही परिवारों के सदस्य भी मौजूद बताए गए.

शाही परिवार के सदस्यों के बीच कैप्टन स्मित का सम्मान

समारोह के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार और फ्लाईदुबई के अन्य क्रू सदस्यों को सम्मानित किया गया. दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद ने क्रू के साहस, जिम्मेदारी और संकट के समय त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की सराहना की. बताया गया कि इस सम्मान के जरिए विमानन क्षेत्र में सुरक्षा और जिम्मेदारी के प्रति उनके योगदान को मान्यता दी गई है.

क्या है ‘ऑर्डर ऑफ जायेद II’ सम्मान?

‘ऑर्डर ऑफ जायेद II’ संयुक्त अरब अमीरात का एक प्रतिष्ठित सम्मान है. यह सम्मान असाधारण योगदान और उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है. इस मामले में कैप्टन और उनके क्रू को संकट की स्थिति में दिखाई गई हिम्मत और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किए जाने की जानकारी सामने आई है.

विमान में क्या हुआ था?

रिपोर्ट के मुताबिक, 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट के भीतर एक गंभीर घटना हुई थी. आरोप है कि ओमानी सह-पायलट ने कॉकपिट में हमला किया, जिससे स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई. इस दौरान कैप्टन स्मित मच्छार घायल हो गए थे. बताया गया कि संकट के बीच क्रू और यात्रियों ने मिलकर आरोपी सह-पायलट को काबू में किया. UAE के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमद सैफ अल शम्सी ने 9 अक्टूबर को घटना के संबंध में बयान दिया था. उनके मुताबिक, आरोपी का इरादा अधिक से अधिक लोगों को नुकसान पहुंचाने का था.

बता दे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के दौरान उन्हें और कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया है.

संबंधित खबरें

हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस डे 5: आयुष्मान खुराना की स्पाई कॉमेडी ने मंगलवार को दर्ज की बढ़त, आसानी से 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायेद II’ से नवाजा

रावण के दस सिर, सोने की चमक और यश का शाही स्वैग, ‘रामायण’ के प्रीमियर में छा गया एक्टर का लुक

Jio Platforms की शेयर बाजार में एंट्री, ₹12.5 लाख करोड़ के पार पहुंचा मार्केट कैप

Recommended Stories