भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

CBSE क्लास 12 रिजल्ट 2026: DigiLocker, UMANG पर ऐसे देखें

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म

CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस साल 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल से पहले जारी कर सकता है। हालांकि अभी तक बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है। इस बार बोर्ड ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम अपनाया है, जिससे कॉपी जांचने का काम तेजी से हो रहा है।

12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक हुई थीं। पिछले साल रिजल्ट 13 -मई को आया था और पास प्रतिशत 88.39 रहा था। इस साल 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को ही आ गया था, इसलिए माना जा रहा है कि 12वीं का रिजल्ट भी जल्दी आ सकता है।

रिजल्ट कहां चेक करें?

छात्र इन सरकारी वेबसाइटों पर रिजल्ट देख सकते हैं:

– cbse.gov.in

– results.cbse.nic.in

– cbseresults.nic.in

रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड की जानकारी पहले से तैयार रखें।

DigiLocker से मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

1. DigiLocker ऐप खोलें या digilocker.gov.in पर जाएं

2. आधार या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें

3. Education सेक्शन में जाएं

4. CBSE चुनें, फिर Class 12 Marksheet पर क्लिक करें

5. रोल नंबर भरें और मार्कशीट डाउनलोड करें

UMANG ऐप से ऐसे देखें रिजल्ट:

1. UMANG ऐप खोलें और लॉगिन करें

2. CBSE सर्विस सर्च करें

3. Class 12 Result चुनें

4. जरूरी जानकारी भरें और मार्कशीट डाउनलोड करें

रिजल्ट के बाद क्या करें?

रिजल्ट आने के बाद असली मार्कशीट स्कूल से मिलेगी। CBSE अंकों की जांच, री-इवैल्यूएशन, उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी और कंपार्टमेंट परीक्षा की सुविधा भी देगा। छात्र सभी अपडेट के लिए सिर्फ CBSE की आधिकारिक वेबसाइट ही देखें।

संबंधित खबरें

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के सवाल पर CM योगी का जवाबी हमला, कहा- विरासत को कोसना बंद करें

दिल्ली-NCR में भीषड़ बारिश, कई इलाकों में पानी भरा, सड़कों पर रेंगती दिखीं गाड़ियां

कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर बवाल, यूजर्स ने लगाई क्लास

आंदोलनकारी के साथ खड़े हुए CM विजय, परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रोकने का किया ऐलान

महाराष्ट्र के अमरावती के अस्पताल में दर्दनाक हादसा, NICU में आग लगने से 3 नवजातों की मौत

Recommended Stories