Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

CM मान ने शुरू किया ‘मिशन चढ़दी कला’, पंजाब से एकजुट होकर बाढ़ पीड़ितों को सहारा देने की अपील

हाइलाइट्स :-

  • **‘मिशन चढ़दी कला’** की शुरुआत हुई।
  • **बाढ़ राहत** के लिए **फंड जुटाना** लक्ष्य।
  • मुख्यमंत्री (**CM**) की **सभी से मदद** की अपील।

Punjab Rebuilding : पंजाब के **बाढ़ पीड़ितों** के पुनर्वास के प्रयासों को तेज़ करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री **भगवंत सिंह मान** ने आज **‘मिशन चढ़दी कला’** की शुरुआत की है। इस मिशन के तहत पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में बाढ़ प्रभावित लोगों को **पुनः अपने पैरों पर खड़ा करने** के लिए की जा रही कोशिशों हेतु **फंड जुटाने** के लिए **अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभियान** चलाया जाएगा।

एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते समय में प्रदेश ने एक ऐसे **कठिन दौर** से गुज़रा है जिसे हमारी पीढ़ियाँ **कभी भूल नहीं** सकेंगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ ने सिर्फ़ **पानी का कहर नहीं** ढाया, बल्कि **लाखों सपने भी इसके पानी में बह** गए। **भगवंत सिंह मान** ने कहा कि **2300 गाँव डूब** गए हैं, **20 लाख लोग प्रभावित** हुए हैं, **पाँच लाख एकड़ फ़सल बर्बाद** हो गई है, **56 क़ीमती जानें** चली गईं और **7 लाख लोग बेघर** हो गए।

इंफ्रास्ट्रक्चर को हुआ भारी नुकसान

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि **3200 स्कूल बर्बाद** हो गए, **19 कॉलेज मलबे में बदल** गए, **1400 क्लीनिक व अस्पताल खंडहर** बन गए हैं, **8500 किलोमीटर सड़कें बदतर स्थिति** में पहुँच गई हैं और **2500 पुल ढह** गए। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार **13,800 करोड़ रुपये का घाटा** हुआ है जबकि नुकसान इससे कहीं **अधिक** हो सकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भले ही यह पंजाब के इतिहास का **सबसे भयावह दुखांत** है, परंतु इसके साथ यह पंजाब के लिए **सबसे बड़ा इम्तिहान** भी है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी पंजाब ने किसी संकट का सामना किया है, पंजाबियों ने कभी संकट के सामने **झुके नहीं**, बल्कि हमेशा **चट्टान की तरह हिम्मत से खड़े** रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के दौरान भी युवा अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचा रहे थे। उन्होंने बताया कि कैसे **गुरुद्वारे, मंदिर और अन्य धार्मिक स्थान** मदद के लिए अपने दरवाज़े खोल रहे थे और **लंगर** चला रहे थे, कैसे **पूरा पंजाब माला के मनकों की तरह एकजुट होकर परिवार की तरह खड़ा** हुआ। उन्होंने कहा कि यही हमारी **सबसे बड़ी ताक़त और विशेषता** है।

पंजाब के पुनर्वास में एकजुट होने की अपील

सीएम मान ने कहा कि अब समय आ गया है **राहत और पुनर्वास से आगे बढ़ने** का, क्योंकि हमारे किसान को फिर से **खेती** करनी है, बच्चों को फिर से **स्कूल** जाना है और बाढ़ पीड़ित परिवारों ने फिर से अपने **घर बसाने** हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए **‘मिशन चढ़दी कला’** की शुरुआत की गई है। **चढ़दी कला** का भाव – **कठिन से कठिन समय में भी हौसला बुलंद रखना, हर दुख में भी मज़बूत रहना और हर अँधेरे में भी उम्मीद की रौशनी जलाए रखना** है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे **हर पंजाबी, भारत के हर नागरिक, हमारे उद्योगपतियों, कलाकारों, चैरिटेबल ट्रस्टों** और **दुनिया भर में रहने वाले अपने पंजाबी भाइयों-बहनों** से दिल से अपील करते हैं कि आज **पंजाब को आपकी ज़रूरत** है। उन्होंने कहा कि आइए, **एकजुट होकर** इस कठिन घड़ी में पंजाब का हाथ थामें और **खुले दिल से मदद** करें। **भगवंत सिंह मान** ने वादा किया कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु आया **एक-एक पैसा पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता** के साथ पुनर्वास और निर्माण कार्यों पर ही खर्च किया जाएगा।

वार रूम करेगा पूरे मिशन की निगरानी

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि **`www.rangla.punjab.gov.in`** के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों के लिए **योगदान** दिया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हम सब मिलकर फिर से साबित करेंगे कि पंजाब कभी हार नहीं मानता। पंजाब हमेशा **चढ़दी कला** में रहता है। **भगवंत सिंह मान** ने कहा कि उनके कार्यालय में **वार रूम** भी स्थापित किया गया है, जो **‘मिशन चढ़दी कला’** से संबंधित सभी गतिविधियों की **सीधे तौर पर निगरानी** करेगा। उन्होंने कहा कि वे ख़ुद रोज़ाना इन प्रयासों की **व्यक्तिगत रूप से निगरानी** करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत कार्यों का जायज़ा लेने हेतु **वीडियो कॉन्फ्रेंस** के माध्यम से सभी ज़िलों के **डिप्टी कमिश्नरों** से बैठक की। उन्होंने डिप्टी कमिश्नरों को बाढ़ राहत कैंपों और अन्य प्रभावित क्षेत्रों का **रोज़ाना दौरा** करने के निर्देश दिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। **भगवंत सिंह मान** ने उन्हें **‘मिशन चढ़दी कला’** के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस मिशन के तहत इकट्ठा किया गया हर पैसा बाढ़ प्रभावित लोगों के **पुनर्वास पर खर्च** किया जाएगा।

इस मौके पर वित्त मंत्री **हरपाल सिंह चीमा**, मुख्य सचिव **के.ए.पी. सिन्हा** एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : पंजाब बाढ़ राहत: CM भगवंत मान के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर, मच्छर नियंत्रण और पशु देखभाल अभियान शुरू