‘गिरगिट भी शर्मा जाए…’ रायबरेली में CM योगी का अजय राय पर हमला, बोले- बजरंग बली के सामने दंडवत, फिर मछली की दावत

रायबरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर तीखा हमला बोला। योगी ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद मछली भोज के विवाद को लेकर कांग्रेस और अजय राय पर निशाना साधा...
रायबरेली से CM योगी का अजय राय पर हमला

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी के दर्शन के बाद कथित तौर पर आयोजित मछली भोज को लेकर अजय राय के आचरण पर सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि- “एक तरफ राम-राम का जाप और बजरंग बली के दरबार में दंडवत होने का दिखावा किया जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ बाहर जाकर मछली की दावत उड़ाई जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा देखकर तो गिरगिट भी शर्मा जाए कि इंसान के रूप में यह कौन सी प्रजाति आ गई है”।

अयोध्या दौरे के बाद मछली भोज पर विवाद

दरअसल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार (23 अगस्त) को पार्टी नेताओं के साथ अयोध्या पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी में बजरंग बली के दर्शन किए और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए और तारुन स्थित अर्पित मैरिज लॉन में आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लिया।

बताया गया कि इसी कार्यक्रम के दौरान स्वागत समारोह में मछली भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मछली पकाए जाने का एक वीडियो भी सामने आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए।

सीएम योगी ने अवधेश राय हत्याकांड का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में अवधेश राय हत्याकांड का भी जिक्र किया। अवधेश राय, अजय राय के भाई थे। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि अजय राय का राजनीतिक इतिहास भी इसी तरह का रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ‘उनके भाई की हत्या एक माफिया ने की थी, लेकिन अजय राय उस माफिया के खिलाफ बयान देने नहीं गए, बल्कि उसके सामने झुक गए’।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद उस माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछली सरकारों के दौरान उत्तर प्रदेश की पहचान एक ‘माफिया प्रदेश’ के तौर पर बन गई थी और लोगों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था।

सीएम योगी ने दावा किया कि बीजेपी सरकार में प्रदेश की स्थिति बदली है और आज उत्तर प्रदेश के लोगों के सामने पहचान का कोई संकट नहीं है।

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”