भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

CM योगी ने धूमधाम से मनाया स्कूली बच्चियों के साथ रक्षाबंधन, बांधी राखी

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर खास नजारा देखने को मिला। ‘बिटिया और बहना-यूपी का गहना’ स्नेह बंधन कार्यक्रम के तहत अलग-अलग स्कूलों की छात्राएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचीं।
CM योगी के घर पहुंचीं बेटियां, बांधी राखी

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर खास नजारा देखने को मिला। ‘बिटिया और बहना-यूपी का गहना’ स्नेह बंधन कार्यक्रम के तहत अलग-अलग स्कूलों की छात्राएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचीं। बच्चियों ने सीएम योगी को तिलक लगाया और उनकी कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्राओं से बातचीत की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बच्चियों ने CM योगी को बांधी राखी

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चियों ने पूरे उत्साह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी बांधी।

राखी बंधवाने के बाद सीएम योगी ने बच्चियों से आत्मीयता से बातचीत की और उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से उनकी रुचियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी बातचीत की।

‘रक्षाबंधन सिर्फ धागा बांधने का पर्व नहीं’

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन का पर्व केवल एक धागा बांधने तक सीमित नहीं है। यह प्रेम, श्रद्धा, विश्वास और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार महिलाओं और बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है।

सीएम योगी ने बच्चियों को दिया सफलता का मंत्र

मुख्यमंत्री ने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं और उन्हें अपने लक्ष्य को लेकर लगातार मेहनत करनी चाहिए।

सीएम योगी ने बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें उपहार भी दिए।

छात्रा ने अपने हाथ से बनाया कार्ड किया गिफ्ट

कार्यक्रम के दौरान नंदिनी नाम की छात्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने हाथों से बनाया हुआ रक्षाबंधन कार्ड भेंट किया। मुख्यमंत्री ने छात्रा के इस प्रयास की सराहना की।

वहीं, अद्रिका, अर्पिता, अंशिका और अनायसा समेत कई छात्राओं ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर राखी बांधी। बच्चियों ने इस दौरान सीएम योगी से कई सवाल भी पूछे, जिनका उन्होंने सहज अंदाज में जवाब दिया।

कई स्कूलों की छात्राएं कार्यक्रम में हुईं शामिल

मुख्यमंत्री आवास पर हुए इस विशेष आयोजन में कई विद्यालयों की छात्राओं ने हिस्सा लिया। इनमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, अटल आवासीय विद्यालय, द संस्कृति स्कूल और एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज समेत अन्य स्कूलों की छात्राएं शामिल रहीं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चियों के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

‘फ्रेंड्स ऑफ योगी परिवार’ ने भी भेजीं राखियां

रक्षाबंधन के मौके पर ‘फ्रेंड्स ऑफ योगी परिवार’ की महिला वालंटियर्स ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए राखियां भेजीं और अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित यह कार्यक्रम भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के संदेश से भी जुड़ा नजर आया। रक्षाबंधन के मौके पर बच्चियों के साथ सीएम योगी की यह मुलाकात कार्यक्रम का खास आकर्षण रही।

संबंधित खबरें

CM योगी ने धूमधाम से मनाया स्कूली बच्चियों के साथ रक्षाबंधन, बांधी राखी

PM मोदी ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, मासूमों से की मुलाकात और लगाया हाई-फाइ, वीडियो वायरल

नेपाल में बाढ़ के बाद चीन में भूकंप के झटके, तिब्बत में बांध टूटने की खबर से बढ़ी चिंता

देशभर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, दिल्ली में 1777 केस पार, सरकार अलर्ट, जानें जरूरी निर्देश

श्रीलंका दौरा खत्म, अब किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? जानें सितंबर का पूरा क्रिकेट शेड्यूल

Recommended Stories

CM योगी ने धूमधाम से मनाया स्कूली बच्चियों के साथ रक्षाबंधन, बांधी राखी

PM मोदी ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, मासूमों से की मुलाकात और लगाया हाई-फाइ, वीडियो वायरल

नेपाल में बाढ़ के बाद चीन में भूकंप के झटके, तिब्बत में बांध टूटने की खबर से बढ़ी चिंता

देशभर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, दिल्ली में 1777 केस पार, सरकार अलर्ट, जानें जरूरी निर्देश

श्रीलंका दौरा खत्म, अब किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? जानें सितंबर का पूरा क्रिकेट शेड्यूल