CWG 2026: भारत ने रचा इतिहास, एक ही दिन में जीते 8 गोल्ड, बॉक्सिंग में बेटियों ने दिखाया दम

Commonwealth Games 2026

CWG 2026: ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार (1 अगस्त) का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही दिन में 16 पदक अपने नाम किए, जिनमें 8 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल रहे। सबसे दमदार प्रदर्शन मुक्केबाजी में देखने को मिला, जहां भारत ने 7 स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया।

बॉक्सिंग में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन

भारतीय मुक्केबाजों ने पूरे दिन दबदबा बनाए रखा। खास बात यह रही कि 7 में से 5 स्वर्ण पदक महिला मुक्केबाजों ने जीते और भारत की बेटियों ने ग्लासगो में तिरंगा बुलंद किया।

दिन की शुरुआत प्रीति पवार ने महिला 54 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर की। इसके बाद जैस्मीन लैंबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास और अरुंधति चौधरी ने भी अपने-अपने वर्ग में गोल्ड जीतकर भारत की झोली भर दी। पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने स्वर्ण पदक जीतकर बॉक्सिंग में भारत के गोल्ड की संख्या सात पहुंचा दी।

पैरा एथलेटिक्स में भी गोल्ड

बॉक्सिंग के अलावा सोमन राणा ने महिला शॉट पुट F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के लिए दिन का आठवां गोल्ड दिलाया।

भारत के स्वर्ण पदक विजेता

  • प्रीति पवार – बॉक्सिंग (महिला 54 किग्रा)
  • जैस्मीन लैंबोरिया – बॉक्सिंग (महिला 57 किग्रा)
  • साक्षी चौधरी – बॉक्सिंग (महिला 51 किग्रा)
  • प्रिया घंघास – बॉक्सिंग (महिला 60 किग्रा)
  • अरुंधति चौधरी – बॉक्सिंग (महिला 70 किग्रा)
  • सचिन सिवाच – बॉक्सिंग (पुरुष 60 किग्रा)
  • अंकुश पंघाल – बॉक्सिंग (पुरुष 80 किग्रा)
  • सोमन राणा – पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)

इन खिलाड़ियों ने जीते रजत पदक

  • प्रवीण चित्रवेल – एथलेटिक्स (पुरुष ट्रिपल जंप)
  • जदुमणि सिंह – बॉक्सिंग (पुरुष 55 किग्रा)
  • शुभम जुयाल – पैरा एथलेटिक्स (पुरुष शॉट पुट F57)
  • लवलीना बोरगोहेन – बॉक्सिंग (महिला 75 किग्रा)
  • नरेंद्र बेरवाल – बॉक्सिंग (पुरुष 90+ किग्रा)

कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय

  • सेल्वा प्रभु – एथलेटिक्स (पुरुष ट्रिपल जंप)
  • उन्नति शर्मा – जूडो (महिला 63 किग्रा)
  • गुलवीर सिंह – एथलेटिक्स (पुरुष 5000 मीटर)

भारत के इस शानदार प्रदर्शन ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक तालिका में उसकी स्थिति और मजबूत कर दी है। खास तौर पर मुक्केबाजी में भारतीय खिलाड़ियों, विशेषकर महिला मुक्केबाजों के दमदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि भारतीय बॉक्सिंग विश्व स्तर पर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है।

संबंधित खबरें

ट्रंप की चुनावी हार से रिपब्लिकन पार्टी में बगावत? ईरान युद्ध, टैरिफ और भारत नीति पर उठे सवाल

सोशल मीडिया की कानूनी ढाल पर बड़ा वार! Facebook से X तक बढ़ सकती है मुश्किल, कंपनियों की तय होगी जवाबदेही?

विपक्ष के खिलाफ बीजेपी का ‘रण’, अमित शाह ने SIR तो योगी ने EVM पर राहुल गांधी को घेरा

यूपी में धनतेरस से छठ पूजा तक नहीं होगी बिजली कटौती

यूरोप के आसमान में बम धमाकों की धमकी से हड़कंप, 25 से ज्यादा उड़ानें निशाने पर

Recommended Stories

ट्रंप की चुनावी हार से रिपब्लिकन पार्टी में बगावत? ईरान युद्ध, टैरिफ और भारत नीति पर उठे सवाल

सोशल मीडिया की कानूनी ढाल पर बड़ा वार! Facebook से X तक बढ़ सकती है मुश्किल, कंपनियों की तय होगी जवाबदेही?

विपक्ष के खिलाफ बीजेपी का ‘रण’, अमित शाह ने SIR तो योगी ने EVM पर राहुल गांधी को घेरा

यूपी में धनतेरस से छठ पूजा तक नहीं होगी बिजली कटौती

यूरोप के आसमान में बम धमाकों की धमकी से हड़कंप, 25 से ज्यादा उड़ानें निशाने पर