दलेर मेहंदी विवाद पर सुबोध उनियाल का फिर आया बयान, बोले- माफी नहीं मांगूंगा…

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने माफी मांगने के सवाल पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए एक दिलचस्प वाकया साझा किया....
दलेर मेहंदी
दलेर मेहंदी विवाद पर सुबोध उनियाल का फिर आया बयान

देहरादून: उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान सिंगर दिलेर मेहँदी की मंच पर आलोचना करने के बाद चर्चा में आए मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा बयान सामने आया है. जिसे सुनकर यही लग रहा है की अभी तक मामला शांत नहीं हुआ हैं.

एक कार्यक्रम में मंत्री सुबोध उनियाल ने साफ़ कहा कि- मैं इस्तीफा दे दूंगा पर माफ़ी नहीं मानूंगा, मंत्री का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद एक बार फिर विवाद बढ़ने के संकेत दिख रहे हैं.

क्या कहा वीडियो में?

मंत्री सुबोध उनियाल ने एक कार्यक्रम के दौरान में कहा, “किसी ने कहा कि अगर आपको हाईकमान कहेगा तो आपको माफी मांगनी पड़ेगी? इस पर मैंने कहा कि मैं इस्तीफा देना पसंद करूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा.” उन्होंने कहा, “जीवन में सबसे महत्वपूर्ण आत्मसम्मान है।” सुबोध उनियाल का कहना है कि अगर उन्हे गलत लगा तो वो मंच पर ही टोंक सकते थे, लेकिन घटना के कुछ दिनों बाद ये सब करने का क्या मतलब हैं.

क्या है पूरा मामला?

उत्तराखंड के एक प्रोग्राम में दिलेर मेहंदी मंच पर परफॉर्म कर रहे थे, उसी बीच उत्तराखंड सरकार में मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर आये है उनकी आलोचना की. इस मामले के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसके बाद बॉलीवुड में बहुत से कलाकर दिलेर मेहंदी के पक्ष में आए और सुबोध उनियाल से माफ़ी मांगने की मांग की.

मीका सिंह की टीम ने किया था सुबोध उनियाल के माफी मांगने का दावा

इन्ही खबरों के बीच मीका सिंह के टीम ने दावा किया कि मंत्री सुबोध उनियाल ने दिलेर मेहंदी से माफ़ी मांग ली है. पर सुबोध उनियाल के इस बयान से ऐसा लग रहा है की उन्होंने माफ़ी नहीं मांगी है, जिसके बाद ये मामल फिर से सुर्खियों में आ गया हैं अब देखना यह होगा की मंत्री सुबोध उनियाल के इस बयान से क्या नया विवाद शुरू होता है.

संबंधित खबरें

Voter List में नाम नहीं है तो न हों परेशान, पुराने मतदाता भी भर सकते हैं Form-6; चुनाव आयोग ने दूर किया भ्रम

संसद में चर्चा के लिए तैयार सरकार, अमित शाह ने विपक्ष को दी चुनौती, बोले- सदन चलने दीजिए

उज्ज्वला योजना से 1.89 करोड़ परिवारों को दिवाली का तोहफा, यूपी में ₹1,500 करोड़ की गैस सब्सिडी बांटेगी योगी सरकार

हिमंता सरमा का राहुल गांधी पर तंज, बोले- मॉक पार्लियामेंट में ही बनेंगे PM

BSF जवानों पर हमले में बड़ा एक्शन 9 आरोपी गिरफ्तार, हथियार छीनने की कोशिश

Recommended Stories