Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली हाई अलर्ट पर: AQIS के 6 आतंकियों के पोस्टर जारी, AI से हो रही कड़ी निगरानी

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली हाई अलर्ट पर

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से पहले देश की राजधानी दिल्ली पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा एजेंसियों ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कमर कस ली है। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने छह वांटेड आतंकवादियों के पोस्टर जारी किए हैं, जिन्हें रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाया गया है। इस बार सुरक्षा के लिए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) जैसी अत्याधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

इन 6 वांटेड आतंकियों में एक नाम विशेष रूप से ध्यान खींच रहा है—मोहम्मद रेहान। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, मोहम्मद रेहान अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़ा हुआ है और वह दिल्ली का ही रहने वाला बताया जा रहा है। यह पहला मौका है जब दिल्ली के ही एक स्थानीय व्यक्ति की तस्वीर आतंकी पोस्टर में शामिल की गई है। सुरक्षा एजेंसियां उसे लंबे समय से तलाश रही हैं।

गणतंत्र दिवस समारोह का केंद्र इस बार ‘कर्तव्य पथ’ रहेगा, जहां सुरक्षा के इंतजाम अभूतपूर्व स्तर पर किए गए हैं। खुफिया इनपुट मिलने के बाद पूरे इलाके को हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में तब्दील कर दिया गया है। लगभग 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल तैनात रहेंगे। सुरक्षा घेरे को कई लेयर में बांटा गया है, जिसमें ऊंची इमारतों पर स्नाइपर, आसमान में एंटी-ड्रोन यूनिट और जमीन पर कई चरण की चेकिंग शामिल है। पैदल आने वाले हर व्यक्ति को कम से कम तीन बार मेटल डिटेक्टर से जांच से गुजरना होगा।

दिल्ली पुलिस सिर्फ ग्राउंड पर ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी के ज़रिए भी कड़ी निगरानी कर रही है। पूरे इलाके में लगे हजारों सीसीटीवी कैमरों में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) का उपयोग किया जा रहा है। अगर कोई संदिग्ध चेहरा या आपराधिक पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति कैमरे में आता है, तो कंट्रोल रूम में तुरंत अलर्ट मिल जाता है। कंट्रोल रूम में करीब 1,000 हाई-टेक कैमरे 24×7 हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा तैयारियों की अब तक 9 बार रिहर्सल और ब्रीफिंग हो चुकी है। इसके अलावा, होटल, गेस्ट हाउस, किराएदारों और घरेलू नौकरों का वेरिफिकेशन अभियान भी तेज कर दिया गया है।

राष्ट्रीय आयोजनों को निशाना बनाने की आतंकी आशंकाओं के मद्देनजर इस बार सुरक्षा व्यवस्था पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक सख्त की गई है। राजधानी दिल्ली पूरी तरह तैयार है, यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व पूरी शान, सम्मान और अभूतपूर्व सुरक्षा के साथ मनाया जाए।

संबंधित खबरें

आगरा। ताजनगरी आगरा में भारत अपडेट द्वारा आयोजित “कुशल नेतृत्व, बढ़ता उत्तर प्रदेश” कॉन्क्लेव प्रदेश

Weather Alert : दिल्ली-एनसीआर में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और लू का असर

Aaj Ka Rashifal : 29 मई को मन के कारक चंद्रमा का गोचर शुक्र ग्रह

NEET UG Re-Exam : नीट पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द की

Gujarat News : हमारे देश में आज भी लोग ‘डायन’ और तांत्रिकों में अंधविश्वास करते

Blue Origin : एलन मस्क की स्पेसएक्स के साथ अंतरिक्ष दौड़ में शामिल जेफ बेजोस

West Bengal News : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हालिया विधानसभा चुनाव

Hamirpur Bridge Collapse : हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो

Punjab News : जागरूकता और आपसी सहयोग के माध्यम से पर्यावरण संबंधी नियमों के पालन

Punjab News : महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडेटों अर्पित पराशर

Mukhyamantri Swasthya Yojana : पंजाब में बदलते तापमान और उमस भरी गर्मी के आगमन के