दिल्ली में बड़ा हादसा! ढाई मंजिला मकान की छत गिरी, मलबे में दबे 6 लोग

दिल्ली में ढाई मंजिला मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे के बाद 6 लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है. राहत-बचाव अभियान जारी है.
दिल्ली
दिल्ली में बड़ा हादसा, ढाई मंजिला मकान की छत गिरी

राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में मंगलवार (17 नवंबर) की सुबह बड़ा हादसा हो गया. विवेक विहार फेज-2 में एक मकान की छत अचानक ढह गई, जिससे करीब छह लोगों के मलबे में दबने की आशंका जताई गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया.

सुबह 10 बजे तेज धमाके जैसी आवाज, फिर मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अचानक तेज आवाज सुनाई दी. आसपास के लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि एक मकान का ऊपरी हिस्सा ढह चुका था और चारों तरफ धूल का गुबार फैला हुआ था.

मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका के बीच घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. इसके साथ ही उन्होंने खुद भी मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू कर दी.

सुबह 10:13 बजे दमकल विभाग को मिली सूचना

दिल्ली फायर सर्विस को सुबह करीब 10 बजकर 13 मिनट पर हादसे की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। बताया जा रहा है कि हादसा विवेक विहार फेज-2 की संकरी गलियों में हुआ, जिसके कारण राहत एवं बचाव टीमों को मौके तक पहुंचने और उपकरण ले जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

हालांकि, दमकलकर्मियों, दिल्ली पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, बच्चे की हालत गंभीर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलबे से निकाले गए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में शामिल एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है.

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जिस तरह तुरंत राहत कार्य शुरू किया, उससे मलबे में दबे लोगों को जल्द बाहर निकालने में मदद मिली. हालांकि, घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

ढाई मंजिला मकान का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह ढहा

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ मकान करीब ढाई मंजिला था. अचानक उसका ऊपरी हिस्सा पूरी तरह ढह गया. हादसे के पीछे मकान की जर्जर स्थिति, निर्माण संबंधी खामी या कोई अन्य कारण था, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है.

फिलहाल दिल्ली पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. अधिकारियों की ओर से मकान ढहने की वास्तविक वजह स्पष्ट होने के बाद ही आगे की स्थिति सामने आ सकेगी.

संबंधित खबरें

दिल्ली में बड़ा हादसा! ढाई मंजिला मकान की छत गिरी, मलबे में दबे 6 लोग

पिता की संपत्ति में बेटी ने मांगा बराबर हक, TVS परिवार में बढ़ी तकरार

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों के तबादले, छह जिलों के DM बदले

राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा हमला, गौरव भाटिया बोले- भारत समिट नहीं, ‘एंटी इंडिया समिट’ कहना ज्यादा उचित

PMLA केस में आजम खान को झटका, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Recommended Stories

दिल्ली में बड़ा हादसा! ढाई मंजिला मकान की छत गिरी, मलबे में दबे 6 लोग

पिता की संपत्ति में बेटी ने मांगा बराबर हक, TVS परिवार में बढ़ी तकरार

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 IAS अधिकारियों के तबादले, छह जिलों के DM बदले

राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा हमला, गौरव भाटिया बोले- भारत समिट नहीं, ‘एंटी इंडिया समिट’ कहना ज्यादा उचित

PMLA केस में आजम खान को झटका, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए