Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज,आंधी-बारिश से राहत, कई राज्यों में अलर्ट

आपने सुना तो होगा कि गिरगिट कैसे पल भर में रंग बदलता है ठीक वैसे ही मार्च में होली के बाद से मौसम तेजी से गिरगिट की तरह रंग बदल रहा है। आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में तेज धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। तेज हवाओं के कारण लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हुई और चारों तरफ धूल का गुबार छाया हुआ है।

अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 3, 4 और 5 अप्रैल को बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है और 8 अप्रैल तक जारी रह सकता है।

दिल्ली में तापमान और अलर्ट

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 21°C रहने की संभावना है। 4 अप्रैल को दोपहर में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और शाम तक बारिश के आसार जताए गए हैं।

यूपी में बारिश के साथ ओलावृष्टि

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है और हवाएं 40–60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

बिहार में बिजली गिरने का खतरा

बिहार में आज मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 5 अप्रैल के बाद आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। 5 से 7 अप्रैल के बीच राज्य में मौसम तेजी से बदल सकता है।

एमपी और राजस्थान में भी असर

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में हाल ही में बारिश और ओलावृष्टि हुई है, और 5 अप्रैल तक ऐसा मौसम जारी रहने की संभावना है। वहीं राजस्थान में भी तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

दिल्ली का AQI स्तर

दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी मध्यम से खराब श्रेणी में दर्ज की गई:

अलीपुर – 193
आनंद विहार – 317
अशोक विहार – 226
बवाना – 202
बुराड़ी – 221
चांदनी चौक – 225
जहांगीरपुरी – 240
मंदिर मार्ग – 280

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से जहां एक तरफ सावधानी जरूरी है, वहीं दूसरी ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।