सीमा हैदर ने रखा अपने बेटे का नाम, पाकिस्तान को लग गई मिर्ची

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर फरवरी 2026 में छठी बार मां बनी थीं। गुरुवार को उन्होंने अपने पति सचिन मीणा के साथ बेटे का नामकरण समारोह आयोजित किया, जिसमें बच्चे का नाम ‘भारत’ रखा गया।

रबूपुरा में हुआ नामकरण समारोह

यह कार्यक्रम नोएडा के रबूपुरा स्थित उनके घर पर आयोजित किया गया। इस मौके पर परिवार और आसपास के लोग भी मौजूद रहे और खुशी का माहौल देखने को मिला।

हिंदू धर्म को बताया खूबसूरत

नामकरण के दौरान सीमा हैदर ने हिंदू परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें हिंदू धर्म पर गर्व है उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे त्योहार और संस्कार परिवार में प्यार बढ़ाते हैं और उन्हें यह सब बहुत अच्छा लगता है।

भारत के लिए जताया लगाव

सीमा ने कहा कि उन्हें भारत का समर्थन करना अच्छा लगता है और वह हर मैच में भारत की जीत के लिए प्रार्थना करती हैं। भारत की जीत पर पूरा परिवार मिलकर जश्न मनाता है और उन्हें गर्व महसूस होता है।

पाकिस्तान लौटने से इनकार

सीमा ने ये भी साफ कहा कि वह अब पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहतीं। रबूपुरा में उन्हें लोगों से प्यार और सम्मान मिलता है और वे खुद को इस समाज का हिस्सा मानती हैं।

PUBG से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

सीमा और सचिन की मुलाकात ऑनलाइन गेम PUBG के जरिए हुई थी। इसके बाद सीमा 2023 में अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आईं और दोनों ने साथ रहने का फैसला किया।

अब भारत ही है सबकुछ

सीमा हैदर पहले पति से चार बच्चों की मां हैं, जबकि सचिन के साथ उनके दो बच्चे हैं। वह कई बार कह चुकी हैं कि अब भारत ही उनका घर है और वे यहीं रहना चाहती हैं।

संबंधित खबरें

‘अभिजीत, सौरव और आशुतोष को इसलिए हिरासत में लिया क्योंकि…’, CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की PC

CJP प्रोटेस्ट के दौरान बड़ी करवाई 20 से ऊपर प्रदर्शनकारियो पर FIR, हज़ार से भी ज्यादे लोग हिरासत में

लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में चले लात-घुसे, ग़ुस्से में अजय राय निकले बाहर

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

Recommended Stories