दिल्ली में देर रात बवाल: तुर्कमान गेट पर अवैध अतिक्रमण हटाते समय पथराव, 5 पुलिसकर्मी घायल

दिल्ली के तुर्कमान गेट पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस और भीड़ के बीच हुई पथराव की घटना।
दिल्ली के तुर्कमान गेट पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस और भीड़ के बीच हुई पथराव की घटना।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान देर रात जमकर बवाल हुआ। फैज़-ए-इलाही मस्जिद और दरगाह के पास बुलडोजर चलने पर हालात बेकाबू हो गए और गुस्साए लोगों की भीड़ ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया, जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

यह कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद 6 जनवरी की आधी रात को शुरू की गई थी। दिल्ली पुलिस और एमसीडी की संयुक्त टीम लगभग 10 बुलडोजरों के साथ तुर्कमान गेट स्थित रामलीला मैदान के पास फैज़-ए-इलाही मस्जिद और दरगाह के बाहर बने अवैध ढांचों को हटाने पहुंची थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्रवाई शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

कार्रवाई के दौरान भीड़ ने अचानक पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। बिगड़ते हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को सख्त कदम उठाने पड़े। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए 4 से 5 दर्जन से ज्यादा आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद इलाके को खाली कराया गया। इस दौरान अतिक्रमण वाली जगह पर बने एक बारात घर और एक डायग्नोस्टिक सेंटर को बुलडोजर से गिरा दिया गया।

पथराव की घटना को लेकर पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और चार से अधिक लोगों के एक साथ खड़े होने पर रोक लगा दी गई है। पूरी घटना की वीडियोग्राफी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, और अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

फिलहाल, तुर्कमान गेट इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर हैं।

संबंधित खबरें

यूपी चुनाव से पहले SIR पर चुनाव आयोग में आपत्तियों की रिपोर्ट, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

योगी सरकार का बड़ा ऐलान: किसानों को 6% ब्याज पर लोन, 50 हजार चालकों को जोड़ने की तैयारी, जानें योजनाओं की खासियत

सिगरेट के दाम फिर बढ़े, ITC ने Gold Flake Premium की कीमत बढ़ाई, जानें नया रेट

हिमाचल प्रदेश में अब 24 घंटे खुले रहेंगे बाजार, सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने दी एक साल की बड़ी छूट

IIT बॉम्बे छात्र सुसाइड मामला: मृतक साहिल के पिता ने भूख हड़ताल की दी चेतावनी, न्याय की मांग तेज

Recommended Stories