भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

IPL 2026 से पहले CSK को बड़ा झटका, चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर धोनी

Indian Premier League के 19वें सीजन की शुरुआत आज से हो रही है मगर, Chennai Super Kings के फैंस के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। CSK की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, धोनी काफ स्ट्रेन यानी पिंडली में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं और फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसी वजह से वे IPL 2026 के पहले दो हफ्तों तक टीम से बाहर रह सकते हैं।

कितने मैच मिस करेंगे धोनी?

अगर धोनी करीब 14 दिनों तक बाहर रहते हैं, तो वे कम से कम तीन मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। CSK का पहला मैच 30 मार्च को Rajasthan Royals के खिलाफ गुवाहाटी में है। इसके बाद 3 अप्रैल को Punjab Kings के खिलाफ चेन्नई में और 5 अप्रैल को Royal Challengers Bangalore के खिलाफ बेंगलुरु में मुकाबला खेला जाएगा। इन तीनों मैचों से धोनी बाहर रह सकते हैं।

कब हो सकती है वापसी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी की वापसी 11 अप्रैल को Delhi Capitals के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हो सकती है, हालांकि यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

लगातार फिटनेस से जूझ रहे हैं माही

पिछले कुछ सीजनों से धोनी फिटनेस से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। खासतौर पर घुटने की चोट उन्हें परेशान करती रही है, जिसके चलते उन्होंने 2024 सीजन के बाद सर्जरी भी कराई थी। खुद धोनी भी कई बार कह चुके हैं कि उनके लिए पूरे साल फिट रहना सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी CSK के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

संबंधित खबरें

लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

करण जौहर का अतरंगी लुक वायरल, यूजर्स बोले- ‘कौवे जैसा लुक!’

सैंडविच से चीज़ हटवाने पर मांगे 75 सेंट, सैन फ्रांसिस्को कैफे का वीडियो वायरल

राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर

Recommended Stories