भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

दिल्ली की 3 अदालतों व 2 CRPF स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हडकंप, प्रशासन अलर्ट

Delhi Bomb Threat: दिल्ली में लाल किला के पास हुए बम धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। ‘व्हाइट कॉलर’ टेरर मॉड्यूल केस में हर दिन नई-नई गिरफ्तारियां हो रहीं हैं। इसी बीच दिल्ली की 3 अदालतों समेत 2 सीआरपीएफ (CRPF) स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अदालतों व 2 सीआरपीएफ स्कूलों की बम स्कवॉड टीम जांच कर रही है। एहतियात के तौर पर स्कूल खाली करा लिया गया है।

बम स्कवॉड टीम जांच में जुटी

जानकारी के मुताबिक, पटियाला हाउस कोर्ट, द्वारका कोर्ट, और साकेत कोर्ट को बम से उड़ाने का मेल मिला। दिल्ली पुलिस ने सभी अदालतों को खाली करवा लिया गया और जांच जारी है। इसके साथ दिल्ली के प्रशांत विहार और द्वारका स्थित दो सीआरपीएफ स्कूलों को भी करीब सुबह करीब 9 बजे ईमेल के जरिए उड़ाने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमकी भरा मेल जैश-ए-मोहम्मद नाम की मेल आईडी से भेजा गया। जिसके बाद तीनों कोर्ट कैंपस में बम स्कवॉड जांच कर रहा है।

दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी की होनी है पेशी

बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट में आज एनआईए (NIA) दिल्ली कार ब्लास्ट के आरोपी जसीर बिलाल वानी को पेश करने वाली है, वहीं इससे पहले सुबह 11 बजे यह मेल भेजा गया। एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को फोन करके दावा किया कि कैंपस में विस्फोटक रखे गए हैं।

कामकाज स्थगित करने का आदेश

साकेत जिला न्यायालय के मानद सचिव (Honorary Secretary), अधिवक्ता अनिल बसोया ने सभी सदस्यों को एक नोटिस जारी कर सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए अगले दो घंटे के लिए कामकाज स्थगित करने का आदेश दिया। बसोया ने कहा कि मंजूरी मिलने का आदेश व लंच के बाद अदालती कार्यवाही फिर से आरंभ होगी।

यह भी पढ़ें नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री, पटना में शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत बड़े नेता होंगे शामिल

संबंधित खबरें

चीनी हुई सस्ती, एक झटके में गिरा दाम, सरकार के कौन से फ़ैसले का दिखा असर

सालों बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग? सीमा विवाद पर चौंकाने वाला संकेत, जाने पूरा मामला….।

चीन की नई चाल या युद्ध की तैयारी? दक्षिण चीन सागर में दिखे 3 नए रहस्यमयी ढांचे

ईरान पर अमरीका का ‘इकोनॉमिक अटैक’: क्या मोजतबा खामेनेई की जवाबी कार्रवाई से भड़केगी जंग?

IND vs SL 2nd Test Day 3: दिनुशा का जुझारू अर्धशतक, भारत को फॉलोऑन कराने के लिए चाहिए 2 विकेट, कृष्णा-सुथार चमके

Recommended Stories