Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

दिल्ली के लाल किले के पास धमाका, 10 की मौत, कई घायल, अलर्ट मोड पर NCR

New Delhi : दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के समीप आज यानी सोमवार शाम एक जोरदार विस्फोट की घटना हुई, जिसमें 10 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है। वहीं कई अन्य घायल हो गए हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुँचे और इलाके की घेराबंदी कर दी। विस्फोट में घायल हुए लोगों को निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, धमाका इतना भीषण था कि आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई और दुकानों की खिड़कियाँ भी टूट गईं। विस्फोट के कारण कई बसों और अन्य वाहनों में भी आग लग गई। इस हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनआईए और पुलिस आयुक्त-आईबी प्रमुख से बात की और त्वरित जाँच के आदेश दिए हैं। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट होने की सूचना मिली, जिसके बाद 3 अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई। हालाँकि, ब्लास्ट किस कारण से हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियाँ और पुलिस की टीम मौजूद है।

यूपी में भी अलर्ट जारी

धमाके के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में सतर्कता (अलर्ट) जारी कर दी है। एनसीआर में वाहन चेकिंग के भी निर्देश दिए गए हैं। यूपी के प्रमुख स्थानों पर पुलिस को चौकन्ना रहने का निर्देश जारी किया गया।

आसपास की स्ट्रीट लाइटें भी टूटीं

विस्फोट के कारण आसपास की स्ट्रीट लाइटें भी टूट गई हैं। फोरेंसिक और तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर पहुँच रहे हैं जो यह पता लगाएँगे कि आखिर यह विस्फोट किस प्रकार का है। फिलहाल पुलिस धमाके के कारणों की जाँच में जुटी है और इलाके को सील कर दिया गया है।

लाल किले के पास हुए विस्फोट ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। शुरुआती जाँच में यह मामला सिर्फ एक स्थानीय धमाका नहीं लग रहा। यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ है जब आज ही दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 350 किलो आरडीएक्स मिला है। हालाँकि, दोनों घटनाओं को अभी आपस में जोड़ना जल्दबाजी होगी।

संबंधित खबरें

मोहन भागवत का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश: क्या संघ प्रमुख ने युवाओं के बहाने सरकार, विपक्ष और पूरे सिस्टम को आईना दिखाया?

कॉकरोच आंदोलन के पीछे बड़ी साजिश? 180 इन्फ्लुएंसर्स के वायरल दावे से गरमाई सियासत, सोशल मीडिया की भूमिका पर उठे सवाल

‘जिंदा चमड़े का सप्लायर’… आरजेडी के भीतर आखिर किस ओर इशारा कर गए भाई वीरेंद्र? तेजस्वी यादव के सामने खड़े हुए कई बड़े सवाल

शेख हसीना के ऐलान से बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, भारत ने दिया ये बयान

12 अगस्त को लॉन्च होगा Google Pixel 11 Pro Fold! लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन

Recommended Stories