Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

दिल्ली में प्रदूषण के बहाने प्रदर्शन, नक्सली हिड़मा के पोस्टर लहराए, 22 गिरफ्तार

Delhi Protest : दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। इसी बीच कुछ युवक-युवतियों ने नारेबाजी करते हुए सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया, वहीं 6 लोगों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि जब उनको आरोपी प्रदर्शनकारियों की हिरासत मिलेगी, तभी नक्सलियों का लिंक पता चल पाएगा।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा के पोस्टर लहराए। हिड़मा की तुलना आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा से की गई। हिड़मा को जल, जंगल और जमीन का रखवाला बताया गया। पुलिस ने उनसे बात करनी चाही और देखते ही देखते अचानक कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मिर्च स्प्रे से हमला कर दिया। चार पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस पर किया हमला

इस दौरान नारे लगाए गए कि ‘कितने हिडमा मारोगे, हर घर से हिडमा निकलेगा’। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। उन्होंने पुलिस पार्टी पर मिर्च स्प्रे से हमला कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को काबू किया। इस मामले में कई लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले पर मीडिया ने पुलिस से बात की, पुलिस ने कहा कि मामले की गहनता से जांच जारी है। पुलिस मामले की तह तक जाएगी, जो भी दोषी होगा उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 22 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

बता दें कि नक्सली हिड़मा एक करोड़ का इनामी नक्सली था। 18 नवंबर को आंध्र प्रदेश के एलूरी सीताराम राजू जिले में हिड़मा को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ (एनकाउंटर) में मार गिराया था। वह 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड था।

संबंधित खबरें

नई दिल्ली, 10 जुलाई। भारत अपडेट के मैनेजिंग एडिटर प्रेम शंकर सिंह को पत्रकारिता और

आयरलैंड के साथ दो मैचों में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली

फु क्वोक, वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, 21 सुरक्षित, भारतीय

भूपेश बघेल ने पंजाब कांग्रेस में चन्नी-वडिंग विवाद सुलझाया, टिकट बंटवारे में गुट को भरोसा

भारत-न्यूजीलैंड FTA से भारतीय निर्यात और निवेश में बड़ा फायदा, डेयरी सेक्टर सुरक्षित। 40 साल

जयपुर की आयुषी ने मां की हत्या की सुपारी देने के मामले में नया खुलासा,

भारत-न्यूजीलैंड ने 2030 तक रणनीतिक साझेदारी के लिए 18 समझौतों पर मुहर लगाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र

INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल, ब्रह्मोस से लैस और स्वदेशी फ्रिगेट.भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत

संजू सैमसन को टीम से बाहर करने पर पार्थिव पटेल ने उठाए सवाल, वैभव सूर्यवंशी

ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी, सीजफायर खत्म और हजारों मिसाइलें तैयार, पश्चिम एशिया में

लाडकी बहिण योजना में महिलाओं को मिल सकती है बड़ी राहत, केंद्र समिति ने राशि

बारिश में कार वाइपर की कट-कट आवाज से परेशान हैं? नई ब्लेड खरीदने से पहले