दिल्ली में सांस लेना मुश्किल, AQI 400 पार, कर्मचारियों को WFH की सुविधा

Delhi Air Pollution : दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना खतरे से खाली नहीं है। हर दिन बढ़ रहा प्रदूषण बच्चे, बुजुर्गों व सांस रोगियों के लिए खतरा है। लिहाजा ऐसे लोग घरों में रहें। बता दें कि 18 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में खराब हवा के चलते सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में स्पोर्ट्स फंक्शन न करने को कहा था। दिल्ली सरकार ने स्कूलों में स्पोर्ट इवेंट्स पर रोक लगा दी है।

दिल्ली सरकार लेगी बड़ा फैसला

बढ़ते प्रदूषण के बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार बड़ा कदम उठा सकती है। बता दें कि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच गया है। दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP)-3 लागू है, जिसे अब और कड़ा किया गया है। GRAP-3 के फेज-2 के तहत दिल्ली-एनसीआर के केंद्र व राज्य सरकारी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की सलाह है। जल्द ही इस पर आखिरी फैसला लिया जा सकता है। हालांकि अभी कोई आदेश नहीं आए हैं।

वर्क फ्रॉम होम देने की सुविधा

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि दिल्ली में अभी GRAP-3 लागू है। इस फेज में सरकारी कर्मचारियों को 50% क्षमता के साथ वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी जाएगी, वहीं वाहनों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। जहां प्रदूषण और धूल ज्यादा है, वहां पानी का छिड़काव किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्राइवेट कर्मचारियों पर भी यह नियम लागू हो सकता है, हालांकि अभी सलाह सिर्फ सरकारी कर्मचारियों तक सीमित है।

ऐसे हो सकता है मैनेज

वर्क फ्रॉम होम नियम लागू होने पर दफ्तरों में सिर्फ 50% स्टाफ मौजूद रहेगा। जैसे दफ्तर में 100 कर्मचारी हैं तो 50 ही ऑफिस आएंगे, बाकी 50 घर से काम करेंगे। यह व्यवस्था सरकार तय करती है कि शेड्यूल साप्ताहिक हो, या फिर ऑड-ईवन आधार पर। इसके साथ हुई एक दिन आधे कर्मचारी ऑफिस आएं और दूसरे दिन वही कर्मचारी घर से काम करें।

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories