भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

Dubai Tejas Crash : विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर लाया गया भारत, चचेरा भाई देगा मुखाग्नि

Dubai Tejas Crash : विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया है। विंग कमांडर स्याल दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान विमान दुर्घटना में शहीद हुए। उनकी पत्नी एयरफोर्स की वर्दी में पहुंचीं। वहीं माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दुबई में एयर शो के दौरान शहीद हुए विंग कमांडर नमांश स्याल हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। उनके पार्थिव शरीर को भारतीय वायुसेना के सी-130 विमान से दुबई से भारत लाया गया। विमान दक्षिणी वायु कमान के बेस पर उतरा, जहां उनके लिए एक औपचारिक सैन्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

वायुसेना अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

वायुसेना के अधिकारी और सैनिकों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सैन्य विधि खत्म हो जाने के बाद एयरफोर्स की स्पेशल विमान से उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव रवाना कर दिया गया।

चचेरा भाई देगा मुखाग्नि

नमांश स्याल की चिता को मुखाग्नि उनके चचेरे भाई देंगे। नमांश का कोई सगा भाई नहीं है। उनकी इकलौती बेटी है। नमांश स्याल के ताया जोगिंद्र स्याल ने बताया कि इन दिनों नमांश की पोस्टिंग कोयंबटूर के सैलूर में थी। उनकी पत्नी अफशां एयरफोर्स में पायलट हैं और इन दिनों कोलकाता में प्रशिक्षण पर थीं। उनकी सात वर्षीय बेटी की देखभाल के लिए नमांश के माता-पिता सैलूर में ही थे।

संबंधित खबरें

26 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें शुभ रंग और अंक

आ रही बिना स्टीयरिंग वाली कार, Tesla की ड्राइवरलेस टैक्सी का इंतजार खत्म! 3 सितंबर को Cybercab की लॉन्चिंग

चीनी हुई सस्ती, एक झटके में गिरा दाम, सरकार के कौन से फ़ैसले का दिखा असर

सालों बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग? सीमा विवाद पर चौंकाने वाला संकेत, जाने पूरा मामला….।

चीन की नई चाल या युद्ध की तैयारी? दक्षिण चीन सागर में दिखे 3 नए रहस्यमयी ढांचे

Recommended Stories