Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

एटा ब्रेकिंग: खड़ी वैगनआर कार में लगी भीषण आग, CNG लीक होने की आशंका; इलाके में मची दहशत

एटा में खड़ी वैगनआर कार में भीषण आग, CNG लीक के संदेह में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते खड़ी एक वैगनआर कार में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार धू-धूकर जलकर खाक हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

यह दुर्घटना थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के देव मोटर्स के पास हुई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुरुआती तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि कार में CNG किट लगी थी और गैस लीक होने की वजह से आग भड़की होगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कार को बचाने का कोई मौका नहीं मिला।

जैसे ही कार में आग लगी, आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया,

तत्काल घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, तब तक कार पूरी तरह जलकर कबाड़ बन चुकी थी।

गनीमत यह रही कि यह कार खड़ी थी और घटना के वक्त इसमें कोई सवार नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुट गई है ।

एटा पुलिस द्वारा इस दुखद घटना की जांच जारी है और जल्द ही आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी। वाहनों में सीएनजी सुरक्षा मानकों पर भी ध्यान देने की जरूरत महसूस हो रही है।