भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई को लाया जा रहा भारत, मूसेवाला, सिद्दकी हत्या मामले का है साजिशकर्ता

Anmol Bishnoi : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर अमेरिका में बड़ी कार्रवाई की गई है। अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) अनमोल को एयरपोर्ट से ही गिरफ्त में ले लेगी। अनमोल बिश्नोई महाराष्ट्र के विधायक बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में एक अहम साजिशकर्ता है।

अमेरिकी अधिकारियों ने किया अरेस्ट

अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने खुद सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को इस डिपोर्टेशन की जानकारी दी है। बता दें कि पिछले साल नवंबर में, अनमोल को अमेरिकी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था।

NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में बिश्नोई

अनमोल को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में शामिल किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए ₹10 लाख का इनाम भी रखा गया था। उसके खिलाफ कुल 18 केस दर्ज हैं।

सिद्धू मूसेवाला मर्डर से भी जुड़े तार

अनमोल बिश्नोई भारत में कई गंभीर अपराधों में वांछित है। यह मई 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और अक्टूबर 2024 में बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल है। इसके अलावा, अप्रैल 2024 में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के मुंबई वाले घर के बाहर हुई फायरिंग के सिलसिले में भी उसकी तलाश थी।

इंटरपोल का भी रेड कॉर्नर नोटिस

यह गिरफ्तारी अमेरिका में उसकी अवैध एंट्री के कारण हुई थी। गिरफ्तारी के कुछ ही दिन बाद भारत ने उसके प्रत्यर्पण (Extradition) की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। वहीं ग्लोबल लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था।

यह भी पढ़ें नवाब मलिक को MP MLA कोर्ट से बड़ा झटका, डी-कंपनी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला

संबंधित खबरें

मेट्रो में सफर, बच्चों से बातचीत… 13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी, शताब्दी समारोह में हुए शामिल

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, सिया गोयल-चेतन चौधरी के तीसरे साथी को पुलिस ने पकड़ा

नरेला प्रॉपर्टी डीलर मर्डर का CCTV आया सामने, वारदात के बाद पिस्टल लहराते बाइक से भागे शूटर

नेपाल बाढ़ रेस्क्यू: नौ दिन बाद मलबे से जिंदा निकले दो लोग, जानिए कैसे बची जान

‘तेलंगाना आकर छात्रों से बात कीजिए’, राहुल गांधी को KTR ने दिया चैलेंज

Recommended Stories