भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

गांधीवादी को देशद्रोही कहना गलत: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर संजय सिंह का केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार

Sanjay Singh Slams BJP : आम आदमी पार्टी (**आप**) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य **संजय सिंह** ने लद्दाख को पूर्ण राज्य की माँग कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता **सोनम वांगचुक** की गिरफ़्तारी को लेकर केंद्र की **मोदी सरकार** पर **तीखे हमले** किए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार **देशद्रोही** है और वांगचुक **देशभक्त** हैं। **एनएसए (NSA) लगाकर वांगचुक को गिरफ़्तार करना तानाशाही और हिटलरशाही का प्रतीक** है।

उन्होंने कहा कि, सोनम वांगचुक **गांधीवादी तरीक़े** से लद्दाख-कारगिल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के साथ ही वहाँ के लोगों के लिए **शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार** की माँग कर रहे थे। मोदी सरकार **मानसिक दिवालियेपन** का शिकार हो गई है। सोनम वांगचुक की गिरफ़्तारी मोदी जी की **बड़ी गलती** है। लद्दाख की जनता को आंदोलन करने से रोकना **बड़े जन विद्रोह का कारण** बनेगा।

सोनम वांगचुक सच्चे देशभक्त

संजय सिंह ने कहा कि शुक्रवार को सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर लिया गया। वे **फेल होने वाले बच्चों को शिक्षा** देने का काम करते हैं, जिन्हें हमारी व्यवस्था ताक़त नहीं देती। सोनम वांगचुक ने लंबे समय से अपना पूरा जीवन ऐसे बच्चों को समर्पित कर दिया। वे वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने पिछले पाँच साल से सरकार से **छठी अनुसूची** के अनुसार लद्दाख के लोगों को **उनका हक़** देने की लगातार माँग की। उनकी माँगों में **शिक्षा, रोज़गार, ज़मीन, स्वास्थ्य, लद्दाख-कारगिल को पूर्ण राज्य का दर्जा** सहित अन्य दूसरी माँगे हैं। ऐसे **सच्चे देशभक्त, गांधीवादी नेता सोनम वांगचुक** को आज गिरफ़्तार कर उनके ऊपर **देशद्रोह की धारा एनएसए** लगा दी गई है।

इसके साथ ही संजय सिंह ने कहा कि सोनम वांगचुक का यह अपराध है कि वे **15-20 दिनों से अनशन** कर रहे थे। उन्होंने लद्दाख से दिल्ली तक **पदयात्रा** की और मोदी जी से बार-बार **हाथ जोड़कर अनुरोध** किया। क्या यह उनका अपराध था कि वे लद्दाख के लोगों के लिए पूर्ण राज्य की माँग कर रहे थे?

तानाशाही का उदाहरण दे रही मोदी सरकार

वरिष्ठ आप नेता ने कहा कि मोदी सरकार ने आज सोनम वांगचुक को गिरफ्तार करके **हिटलरशाही और तानाशाही का उदाहरण** दिया है। बेशक लोगों का **सब्र का बाँध टूट गया** था, लंबे समय से वे आंदोलन करते रहे थे और फिर आंदोलन हिंसा के रास्ते पर चला गया। लेकिन सोनम वांगचुक ने **हिंसा को बढ़ावा नहीं दिया**, बल्कि वही सबसे पहले बाहर निकले और **हाथ जोड़कर लोगों से शांति की अपील** की। वांगचुक ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि **हिंसा हमारा रास्ता नहीं है** और अपना अनशन तोड़ दिया। साथ ही, लोगों से यह भी अपील की कि हमें **शांति के रास्ते से अपना अधिकार** पाना है और मोदी सरकार ऐसे व्यक्ति को **देशद्रोही** कह रही है।

सोनम वांगचुक और लद्दाख की जनता के साथ है AAP

अंत में संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को **यह गलती नहीं करनी चाहिए**। लद्दाख **चीन की सीमा** से लगा हुआ क्षेत्र है और वहाँ के लोग **सच्चे देशभक्त** हैं। वे देश के साथ खड़े हैं। लेह-लद्दाख-कारगिल के लोगों ने हमेशा **चीन की घुसपैठ का विरोध** किया और वे चीन के ख़िलाफ़ खुलकर बोले। हमेशा भारतीय सेना और भारत सरकार के साथ खड़े रहे। सोनम वांगचुक को **देशद्रोही कहना** और उनके ऊपर **एनएसए लगाना** बहुत ही **अफ़सोस** की बात है। आम आदमी पार्टी सोनम वांगचुक, लद्दाख के लोगों और उनकी माँगों के साथ है।

यह भी पढ़ें : 54वें केवी स्पोर्ट्स मीट 2024-25 में कप्तान इला पांडेय की चमक, दिल्ली रीजन को दिलाई लॉन टेनिस ट्रॉफी

संबंधित खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।

Recommended Stories

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।