Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

‘घूसखोर पंडित’ फिल्म पर बवाल: युवाओं ने जलाए पोस्टर, सेंसर बोर्ड से तत्काल बैन की मांग

गाजीपुर में विवादित फिल्म 'घूसखोर पंडित' के खिलाफ पोस्टर जलाकर प्रदर्शन करते युवा।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक फ़िल्म को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विवादित फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के विरोध में पूर्वांचल छात्र सेना के बैनर तले युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि यह फिल्म भारतीय सभ्यता और संस्कृति को ठेस पहुंचाती है और एक विशेष समुदाय को बदनाम करने का प्रयास करती है।

यह विरोध प्रदर्शन जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के सामने किया गया। विरोध जताते हुए प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के पोस्टर जलाए और फिल्म के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि यह फिल्म न केवल समाज और परंपराओं का अपमान करती है, बल्कि इसके विषयवस्तु से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा है।

प्रदर्शनकारी निमेष पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह फिल्म हमारी सामाजिक परंपराओं और भारतीय सभ्यता को ठेस पहुंचाती है। हमने सेंसर बोर्ड से अपील की है कि फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि समाज में गलत संदेश न जाए। अगर सेंसर बोर्ड इस पर तुरंत एक्शन नहीं लेता है तो व्यापक आंदोलन होगा।”

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सेंसर बोर्ड जल्द ही फिल्म पर रोक नहीं लगाता है, तो उनका विरोध पूरे प्रदेश में फैलेगा। उन्होंने कहा कि वे सिनेमाघरों के बाहर व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगे। इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि वे फिल्म निर्माताओं के खिलाफ अदालत में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।

फिलहाल, पूर्वांचल छात्र सेना ने फ़िल्म पर रोक लगाने की अपनी मांग दोहराई है और इस संवेदनशील मामले में अब सेंसर बोर्ड के अगले कदम का इंतजार किया जा रहा है।