भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

GIVA ने हटाया रक्षाबंधन का ऐड, कृति सेनन के आउटफिट पर मचा था विवाद

ज्वैलरी ब्रांड GIVA ने बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन के रक्षाबंधन से जुड़े विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया है, विज्ञापन में कृति सेनन के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया था।
कृति सेनन
GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन ऐड

नई दिल्ली: ज्वैलरी ब्रांड GIVA ने बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन के रक्षाबंधन से जुड़े विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। विज्ञापन में कृति सेनन के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया था। कई यूजर्स ने उनके पहनावे को लेकर आपत्ति जताई थी। विवाद बढ़ने के बाद कंपनी ने बुधवार (26 अगस्त) को बयान जारी कर विज्ञापन हटाने की जानकारी दी।

हालांकि, कंपनी ने अपने बयान में कृति सेनन के कपड़ों या विवाद की वजह का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया है।

GIVA ने क्या कहा?

GIVA ने बयान जारी कर कहा कि कंपनी भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करती है। ब्रांड ने कहा कि वह परिवार के साथ खुशियों भरे पलों को सेलिब्रेट करने में विश्वास रखता है।

कंपनी के मुताबिक, इस बार उसने अपने पालतू जानवरों को भी त्योहार के जश्न में शामिल करने की कोशिश की थी। GIVA ने कहा कि अगर उसके हालिया विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं, तो ऐसा करने का उसका कोई इरादा नहीं था।

कंपनी ने आगे कहा कि सम्मान के तौर पर विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है।

कृति सेनन के बचाव में आए राहुल गांधी

विज्ञापन को लेकर हुए विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृति सेनन का बचाव किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर कृति की इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए कहा कि- महिलाओं को अपनी स्वतंत्रता का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए, महिलाएं क्या पहनती हैं, क्या करती हैं और कहां जाती हैं, यह उनकी अपनी पसंद है। उन्होंने महिलाओं को उनके पहनावे और व्यक्तिगत फैसलों के लिए ट्रोल किए जाने पर सवाल उठाया।

गौरव गोगोई ने भी उठाया सवाल

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि एक टीवी विज्ञापन को लेकर होने वाली बहस का पूरा फोकस उसमें दिखाई गई महिला पर क्यों है।

उन्होंने विज्ञापन बनाने और मंजूर करने की प्रक्रिया में शामिल लोगों की भूमिका पर भी सवाल उठाया और कहा कि विज्ञापन के फैसले लेने वाले बोर्डरूम और क्रिएटिव टीम के सदस्यों पर भी चर्चा होनी चाहिए।

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, GIVA ने रक्षाबंधन के मौके पर कृति सेनन के साथ एक विज्ञापन तैयार किया था। विज्ञापन सामने आने के बाद कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई।

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके पहनावे की आलोचना की। बीजेपी नेता कंगना रनौत ने भी इस मामले पर कृति सेनन की आलोचना की, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।

बढ़ते विवाद के बीच अब GIVA ने विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया है। कंपनी ने हालांकि अपने बयान में विवाद की वजह का सीधे उल्लेख नहीं किया और केवल यह कहा कि किसी की भावनाएं आहत करना उसका उद्देश्य नहीं था।

संबंधित खबरें

गाजियाबाद की पेपर फैक्ट्री में भीषण आग, तीन फायर टेंडर और वाटर बाउजर ने संभाला मोर्चा

CM योगी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, फ्री बस यात्रा की शुरुआत, अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर योजना

चिराग की पार्टी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, नए चेहरों को मौका, चुनावी तैयारी पर फोकस!

GIVA ने हटाया रक्षाबंधन का ऐड, कृति सेनन के आउटफिट पर मचा था विवाद

खान सर फिर विवादों में! UP की महिला ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Recommended Stories

गाजियाबाद की पेपर फैक्ट्री में भीषण आग, तीन फायर टेंडर और वाटर बाउजर ने संभाला मोर्चा

CM योगी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, फ्री बस यात्रा की शुरुआत, अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर योजना

चिराग की पार्टी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, नए चेहरों को मौका, चुनावी तैयारी पर फोकस!

GIVA ने हटाया रक्षाबंधन का ऐड, कृति सेनन के आउटफिट पर मचा था विवाद

खान सर फिर विवादों में! UP की महिला ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच