गोल्ड मार्केट में बड़ी हलचल, 9 दिनों में ₹17,600 टूटा सोने का भाव

गोल्ड मार्केट में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. पिछले 9 दिनों में सोने का भाव ₹17,600 तक टूट गया है, जिससे निवेशकों की नजरें अब बाजार पर टिकी हैं.
सोने के भाव में बड़ी गिरावट
सोने के भाव में बड़ी गिरावट

सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लगातार गिरावट के चलते सोने की कीमतें एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं. शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 5,200 रुपये सस्ता होकर 1,29,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले 9 कारोबारी सत्रों में इसकी कीमत 17,600 रुपये घट चुकी है.

रिकॉर्ड हाई से ₹53,700 सस्ता हुआ सोना

दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव गुरुवार को 1,34,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो शुक्रवार को घटकर 1,29,300 रुपये रह गया। यह कीमत सभी टैक्स सहित है.

9 नवंबर को सोना 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. इस साल जनवरी के आखिर में सोने ने 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था. उस स्तर से अब तक कीमतों में 53,700 रुपये यानी करीब 29.3 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है. मौजूदा भाव 14 नवंबर 2025 के बाद सबसे कम है.

क्यों लगातार गिर रही हैं सोने की कीमतें?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी के मुताबिक, इस सप्ताह डॉलर के मुकाबले रुपये में 1.5 प्रतिशत से ज्यादा की मजबूती ने घरेलू बाजार में सोने की गिरावट को तेज किया है. वहीं, लेमन के रिसर्च हेड गौरव गर्ग ने बताया कि अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका, डॉलर का 19 महीने के उच्च स्तर के करीब पहुंचना और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी सोने पर दबाव बना रही है.

शादी-ब्याह के लिए सोना खरीदने वालों को राहत

ऑगमोंट की मुख्य शोध अधिकारी रेनिशा चेनानी के अनुसार, कीमतों में गिरावट के कारण इस सप्ताह आभूषणों की खरीदारी बढ़ी है. खासकर शादी के लिए गहने खरीदने वाले परिवारों को राहत मिली है। हालांकि, कुल हाजिर मांग अभी कमजोर बनी हुई है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 37% से ज्यादा टूटा

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 110.24 डॉलर यानी 3.04 प्रतिशत गिरकर 3,515.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र था जब कीमतों में गिरावट दर्ज हुई.

जनवरी में 5,595.02 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर से अंतरराष्ट्रीय सोना 37 प्रतिशत से ज्यादा सस्ता हो चुका है. एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी के मुताबिक, सोने के लिए 3,500 डॉलर प्रति औंस का स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट बना हुआ है.

संबंधित खबरें

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, 4280 करोड़ के नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, वैशाली से विपक्ष पर भी साधा निशाना

संन्यास की राह पर मां से दूर हुए योगी, आखिरी मुलाकात में छलक उठीं भावनाएं

मां को अंतिम प्रणाम…! सीएम योगी ने की भगवान राम से प्रार्थना

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार ने किया PM मोदी का स्वागत, फिर किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन

CM योगी की मां सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडीघाट पर अंतिम संस्कार

Recommended Stories

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, 4280 करोड़ के नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, वैशाली से विपक्ष पर भी साधा निशाना

संन्यास की राह पर मां से दूर हुए योगी, आखिरी मुलाकात में छलक उठीं भावनाएं

मां को अंतिम प्रणाम…! सीएम योगी ने की भगवान राम से प्रार्थना

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार ने किया PM मोदी का स्वागत, फिर किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन

CM योगी की मां सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडीघाट पर अंतिम संस्कार