Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

GST कटौती से होटल किराया हुआ सस्ता, जानें नई व्यवस्था और कैसे मिलेगा फायदा

GST Cut Benefits : देश में होटल के कमरों पर जीएसटी (GST) में हुई कटौती का फायदा ग्राहकों को 22 सितंबर से मिलने लगा है। होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) के अनुसार, अब 7,500 रुपये प्रतिदिन से कम किराए वाले होटल कमरों पर जीएसटी की दर 12 प्रतिशत की जगह केवल पाँच प्रतिशत है।

देश में अधिकांश होटल कमरों का दैनिक किराया 7,500 रुपये तक होता है। वहीं, जिन कमरों का किराया 7,500 रुपये से अधिक है, उन पर 18 प्रतिशत जीएसटी लागू है। इस श्रेणी के कमरों में खाने-पीने की वस्तुओं पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी लगता है, जबकि अन्य कमरों और सामान्य खाने-पीने पर पाँच प्रतिशत जीएसटी ही लगाया जाता है।

महंगे कमरों के फूड पर भी 5% जीएसटी लागू करने की अपील

एफएचआरएआई ने सरकार से आग्रह किया है कि 7,500 रुपये से ऊपर किराए वाले कमरों के फूड आइटम्स पर भी पाँच प्रतिशत जीएसटी लागू किया जाए। एफएचआरएआई के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि होटल उद्योग जीएसटी कटौती के फैसले का पूरी तरह से पालन कर रहा है। हालाँकि, सरकार ने पाँच प्रतिशत जीएसटी के तहत मिलने वाले इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) को खत्म कर दिया है, जिससे होटल उद्योग के निवेश पर असर पड़ सकता है, लेकिन इससे ग्राहकों को मिलने वाले लाभ पर कोई असर नहीं पड़ा है।

इनपुट टैक्स क्रेडिट बंद, किराया स्थिर

होटल मालिकों का कहना है कि 22 सितंबर से पहले 12 प्रतिशत जीएसटी के साथ उन्हें इनपुट टैक्स क्रेडिट भी मिलता था। वे साफ़-सफ़ाई जैसी सेवाओं के लिए हाउसकीपिंग पर जीएसटी का भुगतान करते हैं, जिस पर पहले सरकार टैक्स वापस करती थी, लेकिन अब यह व्यवस्था समाप्त हो गई है। इसके बावजूद, कमरे के किराए में कोई वृद्धि नहीं की गई है।

ग्राहकों की मर्जी से वसूला जाता है सेवा शुल्क

एफएचआरएआई ने यह भी दावा किया है कि देश भर के 98 प्रतिशत होटल और रेस्टोरेंट सेवा शुल्क नहीं लेते हैं। शेष दो प्रतिशत रेस्टोरेंट सेवा शुल्क लेते हैं, लेकिन वह ग्राहक की सहमति से ही बिल में जोड़ते हैं। यदि ग्राहक सेवा शुल्क नहीं देना चाहता तो बिल से इसे हटाना अनिवार्य है। इसके उल्लंघन पर ग्राहक एफएचआरएआई से शिकायत कर सकते हैं और सेवा शुल्क वापस पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : सोनम वांगचुक को कड़ी सुरक्षा में जोधपुर सेंट्रल जेल में रखा गया, क्यों चुनी गई ये जेल और क्या है इसकी खासियत?

संबंधित खबरें

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए

Welcome To The Jungle : ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी को लेकर दर्शकों के बीच

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में

Haryana News : कैथल जिले के चीका क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा

NEET Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई

Jaisalmer Natural Gas : जैसलमेर जिले के डांडेवाला क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप

China Coal Mine Accident : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए

LPG price today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी

Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रमिक कल्याण, कौशल

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज